Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कव्वाल परवाज पर FIR : नरोत्तम मिश्रा बोले- राष्ट्रविरोध का ख्याल दिल से निकाल दें; कानपुर पहुंचीं MP पुलिस की 2 टीमें

कव्वाल परवाज पर FIR : नरोत्तम मिश्रा बोले- राष्ट्रविरोध का ख्याल दिल से निकाल दें; कानपुर पहुंचीं MP पुलिस की 2 टीमें
भोपाल। कव्वाल शरीफ परवाज के खिलाफ मप्र के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सख्त एक्शन लिया है। गृह मंत्री के निर्देश पर पुलिस ने रीवा के एक कार्यक्रम में देश, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने वाले कव्वाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं कव्वाल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की दो टीमें भी कानपुर भेजी गई है। ये भी पढ़ें:  रीवा में रोजगार दिवस : CM शिवराज बोले- अपराधी को जमींदोज कर दो, बदमाशों के लिए मप्र की धरती पर नहीं है जगह

लेखक हो, गायक हो, शायर हो या कव्वाल...

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि मेरा क्ववाल जी से निवेदन है कि वह ठुमरी, दादरा, ख्याल कुछ भी गाएं, लेकिन देश के खिलाफ गाने का ख्याल ही निकाल दें। लेखक हो, गायक हो, शायर हो या कव्वाल राष्ट्र विरोध का दिल से ख्याल निकाल दें, क्योंकि अब राष्ट्रवादी युग है। अब राष्ट्रवादी सरकार है। अब इस तरह से काम नहीं चलेगा।

कव्वाल की गिरफ्तारी के लिए कानपुर भेजी पुलिस टीम

गृह मंत्री ने कहा कि हमने इस मामले को गंभीरता से लिया था और एसपी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद कव्वाल के खिलाफ धारा 153,505 व 298 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की दो टीमें भी कव्वाल की गिरफ्तारी के लिए कानपुर भेजी गई है। आरोपी कव्वाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ये भी पढ़ें: जल-महोत्सव में शामिल हुए CM शिवराज, बोले- नल जल योजना का संचालन करेगा स्व-सहायता समूह

क्या है मामला ?

बता दें 28 मार्च को रीवा के मनगवा में एक कार्यक्रम में नवाज शरीफ ने हिंदुस्तान, मोदी, शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे विवादित टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में स्थानीय लोगों ने कव्वाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी। वीडियो में कव्वाल कह रहा है कि मोदी जी कहते हैं हम हैं, योगी जी कहते हैं हम हैं, अमित शाह कहते हैं हम हैं, मगर हैं कौन.. कौन हैं... अगर गरीब नवाज चाह लें ना, तो हिंदुस्तान का पता ही नहीं चलेगा कि कहां पर बसा था, कहां पर था। हां, ये वलियों का वो मुकाम है कि अगर नजर फेर लेते हैं, तो पूरे शहर वीरान कर देते हैं। जरा हिस्ट्री पढ़ लो तो पता चल जाएगा। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts