गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को कांग्रेस के देशव्यापी धरने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सिर्फ 7 मिनट 12 सेकंड धरने पर बैठे थे। इससे उनकी सक्रियता का पता चलता है। जब धरने का ये हाल है तो पार्टी का क्या होगा इसे समझा जा सकता है।
गृह मंत्री ने कमलनाथ पर बोला हमला
कमलनाथ की 4 अप्रैल को पूर्व मंत्रियों के साथ होने वाली बैठक को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ शैडो कैबिनेट बनाकर मीटिंग ही कर सकते हैं, आप उनसे दौरे की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।EOW घोटाले पर कही ये बात
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 15 महीने की अपनी सरकार में कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के अंदर कितना भ्रष्टाचार किया है। नहरों में पानी की जगह पैसा बहा दिया और नहरों का पानी सुखा दिया। ठेकेदारों को बिना काम किए 877 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि EOW ने इस मामले में जल संसाधन विभाग के 3 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जो भी कंपनी जांच के दायरे में आएंगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।











