Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गृह मंत्री मिश्रा बोले- गोली मारने की धमकी से नहीं डरने वाला, नीमच में जुमे की नमाज के बाद लगे थे भड़काऊ नारे

गृह मंत्री मिश्रा बोले- गोली मारने की धमकी से नहीं डरने वाला, नीमच में जुमे की नमाज के बाद लगे थे भड़काऊ नारे
भोपाल। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि मैं गोली मारने जैसी धमकी से भी नहीं डरने वाला हूं। प्रदेश में अमन-चैन और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए किसी भी सीमा तक जाएंगे। मप्र के नीमच में जुमे की नमाज के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को आतंकवादी और गोली मारो की नारेबाजी की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 11 लोगों पर एफआईआर की है। ये भी पढ़ें: CCTV में कैद भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 2 लोगों की मौत, रीवा जिले में टोल पर हुई घटना

गृह मंत्री बोले- मैं धमकियों से नहीं डरने वाला

नीमच के प्रदर्शन पर सोमवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम जब राजनीति में आए हैं तो ये प्रण होता है हमारा कि पूरे समर्पण के साथ समाज के लिए काम करेंगे। हमें गोली मारने की बात करते हो या हमें आतंकवादी कहते हो, तो मैं इससे नहीं डरने वाला। मध्य प्रदेश के सांप्रदायिक सौहार्द और अमन-चैन बनाए रखने के लिए किसी भी सीमा तक जाउंगा। ये लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं तो निकालते रहे। हम समाज की सेवा करते हैं। मैं राजनीति में 'मनसा, वाचा, कर्मणा' के प्रण के साथ समाज सेवा कर रहा हूं, आगे भी करता रहूंगा। ये भी पढ़ें: इस वजह से बजा ट्रेन का फायर अलार्म, बीना के पास रोकनी पड़ी शताब्दी एक्सप्रेस

आतंकवादी कहा और गोली मारो के नारे लगाए

नीमच में नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बता दें कि ये शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद जिला मुस्लिम समाज इंतेजामिया कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय गए थे। जहां उन्होंने ज्ञापन दिया था। इस दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी की, जिसमें गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को आतंकवादी कहा और गोली मारो के नारे लगाए। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भी नारेबाजी की। यह सभी लोग खरगोन उपद्रव के बाद मुस्लिम समाज के लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कथित एकतरफा कार्रवाई को लेकर आक्रोशित थे।

11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया

नीमच में नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। जिनमें गुलाम रसूल, सलीम उर्फ गुडलक, यासीन, जावेद, सईद, वसीम, छोटू, राजा, पूर्व पार्षद इकबाल हुसैन, असलम कोरियर, आसिफ मंसूरी के खिलाफ भड़काऊ नारेबाजी करने का मामला दर्ज किया है। धारा 144 के उल्लंघन के साथ ही धारा 188 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts