Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इस वजह से बजा ट्रेन का फायर अलार्म, बीना के पास रोकनी पड़ी शताब्दी एक्सप्रेस

इस वजह से बजा ट्रेन का फायर अलार्म, बीना के पास रोकनी पड़ी शताब्दी एक्सप्रेस
नई दिल्ली से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को आज बीना रेलवे स्टेशन के पास रोकी गई। दरअसल, शताब्दी एक्सप्रेस के फायर अलार्म सिस्टम में चूहा घुसने से फायर अलार्म बज गया। जिसके चलते लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। थोड़ी देर बाद ट्रेन रवाना हो गई। ये भी पढ़ें: खरगोन में कर्फ्यू वाली शादी, शहर में 4 घंटे की ढील मिली तो दुल्हन लेने पैदल ही निकला दूल्हा

ट्रेन के सी-6 में कोच बजा फायर अलार्म

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नई दिल्ली से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन क्रमांक 12002 बीना स्टेशन से दोपहर करीब 12:35 बजे निकली थी। बीना स्टेशन से कुछ दूरी पर अचानक ट्रेन में फायर अलार्म बज गया। लोको पायलट और ट्रेन गार्ड ने चर्चा कर ट्रेन रोक दी। ट्रेन में मौजूद सेफ्टी स्टाफ ने सी-6 कोच में जाकर जांच की तो पता चला कि अलार्म सिस्टम में चूहा घुस गया है। सेफ्टी स्टाफ ने चूहा निकालकर ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन करीब 12:35 बजे रुकी और पांच मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई। हालांकि इस दौरान ट्रेन में अफवाह फैल गई कि ट्रेन में शाट सर्किट से आग लग गई है। इस दौरान बहुत से लोग ट्रेन से बाहर आ गए, लेकिन जल्द ही यात्रियों को पता चल गया कि कोच में आग लगने की बात अफवाह है। ट्रेन के स्टाफ ने एरिया कंट्रोल में भी इसकी सूचना दी है।

चिंगारी निकलने की अफवाह

इस घटनाक्रम को लेकर डिप्टीएसएस, बीना एसके जैन ने बताया कि शताब्दी एक्सप्रेस से चिंगारी निकलने की अफवाह है। हकीकत यह है कि फायर सिस्टम में चूहा घुस गया था, जिससे फायर अलार्म बज गया था। चूहे को बाहर निकालकर ट्रेन पांच मिनट बाद रवाना कर दी गई थी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts