Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CCTV में कैद भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 2 लोगों की मौत, रीवा जिले में टोल पर हुई घटना

CCTV में कैद भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, 2 लोगों की मौत, रीवा जिले में टोल पर हुई घटना
झिरिया टोल के सीसीटीवी में एक दिल दहला देने वाला हादसा कैद हुआ। रीवा-प्रयागराज NH-30 स्थित झिरिया टोल पर भीषण हादसा हो गया। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन के डिवाइडर पर जा गिरी। इस हादसे में 4 अन्य लोग घायल हैं। ये पूरी घटना का सीसीटीवी में कैद हो गई। ये भी पढ़ें: खरगोन में कर्फ्यू वाली शादी, शहर में 4 घंटे की ढील मिली तो दुल्हन लेने पैदल ही निकला दूल्हा https://twitter.com/psamachar1/status/1515705016631410696?t=eUweM94W-_VtQTQvyLmETw&s=08

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, 2 की मौत

शनिवार की दोपहरस्कार्पियो क्रमांक यूपी 70 एफएम 9738 में सवार 6 लोग मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन कर रीवा होकर प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही तेज रफ्तार स्कार्पियो झिरिया टोल प्लाजा के पास पहुंची तो डिवाइडर से भिड़ गई। स्कॉर्पियो डिवाइडर से उछलकर दूसरी तरफ बने डिवाइडर पर जा गिरी। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हादसे में स्कॉर्पियो मालिक गजराज यादव (55) निवासी बसवार थाना घूरपुर जिला प्रयागराज और ड्राइवर कैलाश यादव (57) निवासी कैंट सिटी जिला प्रयागराज (उप्र) की मौत हो गई। ये भी पढ़ें: इस वजह से बजा ट्रेन का फायर अलार्म, बीना के पास रोकनी पड़ी शताब्दी एक्सप्रेस

हादसे में ये हुए घायल

बताया गया है कि सभी घायलों को गंभीर चोटें हैं। ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर में प्राथमिक उपचार कर एसजीएमएच रीवा रेफर कर दिया। सूचना के बाद मृतक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायल जगन्नाथ पटेल (56), सुरेन्द्र यादव (50), राकेश दुबे (52) और बब्लू यादव (32) को त्योंथर सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज लेकर रवाना गए। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts