Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में गृहमंत्री अमित शाह का दौरा, सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम, रूट डायवर्जन प्लान जारी

भोपाल में गृहमंत्री अमित शाह का दौरा, सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम, रूट डायवर्जन प्लान जारी
भोपाल। गृहमंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल दौरे पर आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अमित शाह भोपाल में हो रहे राज्य स्तरीय सहकारी दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और दुग्ध संघों के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

VIP मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम

गृहमंत्री के साथ मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम स्थल में मौजूद रहेंगे। शाह की सुरक्षा में 900 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की और कहा कि शनिवार को काफिले की फाइनल रिहर्सल की जाएगी। इसी के साथ ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान भी जारी कर दिया।

ये मार्ग रहेंगे पूरी तरह प्रतिबंधित

एयरपोर्ट से लेकर रविंद्र भवन के मार्गों सहित पॉलिटेक्निक चौराहे, केएन प्रधान, राजभवन और मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहे तक भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

इन मार्गों पर आवगमन रहेगा चालू

सभी भारी और व्यावसायिक वाहन भारत टॉकीज, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड की ओर जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन रोशनपुरा चौराहा, कंट्रोल रूम और लिली चौराहा होते हुए जा सकेंगे। राजाभोज एयरपोर्ट और राजगढ़ की ओर जाने वाले वाहन भारतमाता चौराहा, भदभदा चौराहा, नीलबड़ तिराहा, नाथू बरखेड़ा रोड, मुगालिया छाप और खजूरी बायपास तिराहे से होकर आ जा सकेंगे। ये भी पढ़ें- मेलबर्न के भारतीय एम्बेसी के गेट पर लाल पेंट से बनाए निशान, की गई तोड़फोड़, ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों  ने जाहिर की चिंता
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts