Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा : हथौड़े से तोड़ा ताला, चूल्हे पर बैठकर दी आग लगाने की धमकी

Follow on Google News
भोपाल में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा : हथौड़े से तोड़ा ताला, चूल्हे पर बैठकर दी आग लगाने की धमकी
भोपाल के अवधपुरी स्थित न्यू फोर्ड एक्सटेंशन में एक महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। महिला ने हाथ में हथौड़ा लेकर रेप के आरोपी के छोटे भाई के घर पहुंची और हथौड़े से चैनल गेट का ताला तोड़ दिया। इसके बाद वह तीसरे माले तक पहुंच गई और किचन में रखे चूल्हे पर बैठकर घर को आग के हवाले करने की धमकी देने लगी। इससे घर में रहने वाला परिवार दहशत में आ गया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

पुलिस ने महिला के खिलाफ आग लगाकर खुद को और दूसरों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके साथ आए अन्य दो लोगों की भी पहचान की जा रही है।

महिला और आरोपी युवक के बीच था रिलेशन

पुलिस के मुताबिक अमित कुमार प्राइवेट जॉब करते हैं। उनके बड़े भाई सतीश कुमार के खिलाफ महिला ने रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों 7 साल तक रिलेशन में रहे थे, बाद में सतीश ने शादी करने से इनकार कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद सतीश कुमार ने तीन महीने जेल में रहे। पिछले दिनों उसे जमानत मिल गई। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ इलाहाबाद चला गया।

महिला आए दिन करती थी हंगामा

महिला ने बताया कि सतीश के जाने के बाद से ही वह अमित के घर के बाहर आए दिन आकर हंगामा करती है। वह सतीश का पता बताने और तत्काल उसे भोपाल बुलाने का दबाव अमित पर बनाती है। गुरुवार को महिला अमित कुमार के घर पहुंची और हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। इस दौरान महिला के साथ नकाब पहने अन्य दो और लोग थे। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये भी पढ़ें- भिंड में दर्दनाक हादसा : 10 साल के बच्चे की डंपर से कुचलकर मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts