PlayBreaking News

दार्जिलिंग में बारिश का कहर... लैंडस्लाइड से 13 की मौत, पुल टूटा, सड़कें और संपर्क मार्ग ध्वस्त; रेस्क्यू में दिक्कत

Follow on Google News
दार्जिलिंग में बारिश का कहर... लैंडस्लाइड से 13 की मौत, पुल टूटा, सड़कें और संपर्क मार्ग ध्वस्त; रेस्क्यू में दिक्कत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दार्जिलिंग। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में लगातार हो रही तेज बारिश ने तबाही मचा दी है। रविवार को मिरिक-सुखियापोखरी रोड के किनारे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे कई घर मलबे में समा गए। इस भीषण भूस्खलन में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

    भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है और आसपास के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया है, लेकिन सड़कें और पुल टूट जाने से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

    लैंडस्लाइड से रोड और पुल ध्वस्त

    दार्जिलिंग के मिरिक और सुखियापोखरी इलाके में हुए लैंडस्लाइड ने मिरिक-सुखियापोखरी रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया है।
    वहीं, दुधिया का आयरन पुल बह गया, जिससे सिलीगुड़ी और मिरिक का संपर्क टूट गया है।

    तीस्ता बाजार के पास बलुखोला में पानी भरने से सिलिगुड़ी, सिक्किम और कालिम्पोंग को जोड़ने वाला हाईवे (NH-10) भी बंद हो गया है।
    कोरोनेशन ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से सिक्किम और दार्जिलिंग का सड़क संपर्क भी टूट गया है।

    Twitter Post

    कई नेशनल हाईवे बंद

    लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण NH-10 और NH-717A कई जगहों पर बंद हैं।

    • चित्रे, सेल्फी दारा और रबीजोरा में सड़कें मलबे से ढकी हुई हैं।
    • पनबू से कालिम्पोंग जाने वाली सड़क आंशिक रूप से खोली गई है।
    • तीस्ता बाजार क्षेत्र में बाढ़ का पानी भर जाने से बाजार पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
    • पुलिस ने यात्रियों को लावा-गोरुबाथन मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है।

    IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सिक्किम के सभी छह जिलों और उत्तर बंगाल के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।
    IMD का अनुमान है कि यह भारी बारिश 7 अक्टूबर तक जारी रह सकती है।

    पर्यटन पर रोक, टॉय ट्रेन सेवा स्थगित

    दार्जिलिंग की खूबसूरती देखने आने वाले पर्यटकों के लिए यह मौसम निराशाजनक बन गया है। गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन (GTA) ने टाइगर हिल, रॉक गार्डन और अन्य पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। दार्जिलिंग टॉय ट्रेन सेवा को भी सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

    प्रशासन अलर्ट पर, राहत-बचाव जारी

    • दार्जिलिंग जिला पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।
    • हालांकि, भूस्खलन और टूटी सड़कों के कारण कई इलाकों तक पहुंच बनाना मुश्किल हो रहा है।
    • अधिकारियों ने बताया कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कई लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं।

    स्थानीय प्रशासन की अपील

    प्रशासन ने निवासियों और यात्रियों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि “हालात गंभीर हैं, लेकिन राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।”

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts