PlayBreaking News

National Weather Update :हीटवेव से झुलस रहा देश, राजस्थान-MP समेत कई राज्यों में तापमान 46°C पहुंचा, रेड अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस, गर्म हवाओं और मॉनसून के एक्टिव के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। एक तरफ उत्तर भारत में लू का असर बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं।
Follow on Google News
हीटवेव से झुलस रहा देश, राजस्थान-MP समेत कई राज्यों में तापमान 46°C पहुंचा, रेड अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में मौसम दो अलग-अलग रूप दिखा रहा है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, जबकि कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटों में मौसम तेजी से बदल सकता है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR में अभी राहत नहीं

Delhi-NCR में अगले दो दिन भीषण गर्मी का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मई को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। दिन के समय तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो सकती है। हालांकि 21 और 22 मई से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: खतरनाक कुत्तों को दें मौत का इंजेक्शन… Stray Dogs पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- लोगों की जान सबसे जरूरी

MP के 31 जिलों में लू का अलर्ट

बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 55 में से 31 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। विदिशा, रायसेन, खंडवा, रतलाम, गुना, ग्वालियर, दतिया, रीवा, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ समेत कई जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हीटवेव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से कम निकलने और लगातार पानी पीने की सलाह दी है।

छत्तीसगढ़ भी हीटवेव में झुलसेगा

छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार 21 मई तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को धूप में ज्यादा देर न रहने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी गई है।

Featured News

देशभर में मौसम की तस्वीरों पर एक नजर

/img/95/1779179810758

पश्चिम बंगाल में तेज गर्मी के बीच दुपट्टा से अपनी बच्ची को बचाती मां

/img/95/1779179980036

राजस्थान हीटवेव से झुलस रहा है, माता- पिता अपने बच्चों को ढककर गोद में लेकर जाते हुए

यूपी में बारिश और तेज हवाओं के आसार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। मेरठ, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया समेत कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में बढ़ी गर्मी की मार

राजस्थान में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर समेत कई शहरों में अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के साथ उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भी लू का असर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: किराया बढ़ाने की मांग तेज! दिल्ली में 21 से 23 मई तक चक्का जाम, महंगे पेट्रोल-डीजल के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे ड्राइवर

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में आंधी और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गया, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, सुपौल, भागलपुर, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। पटना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, गर्म हवाओं और मॉनसून की हलचल के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। एक तरफ उत्तर भारत में लू का असर बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts