Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हीटवेव का अलर्ट जारी, अगले 3 माह तक पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक का दिया अपडेट
Follow on Google News
हीटवेव का अलर्ट जारी, अगले 3 माह तक पड़ेगी भीषण गर्मी
नई दिल्ली Heatwave की है। इस साल फरवरी के अंत में ही कोंकण, तटीय कर्नाटक में गर्म हवाएं चलने लगी थीं। अब मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य और पूर्वी भारत के अलावा उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी लू का कहर रहेगा। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि देश के मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में लू (गर्म हवाएं) वाले दिनों की संख्या पिछली बार से अधिक रहेगी। कुछ राज्यों में लू वाले दिन दोगुना होने की आशंका है।

अप्रैल से ही तेज गर्मी:

महापात्र ने कहा कि अप्रैल में भारत के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, सुदूर दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ क्षेत्रों में तापमान सामान्य रहेगा। उन्होंने कहा, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से कुछ कम भी रहेगा, लेकिन इसे छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

अप्रैल में बारिश की संभावना:

आईएमडी ने कहा कि अप्रैल में सामान्य वर्षा (39.2 मिमी) होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। साथ ही, पश्चिमी घाट में केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भूस्खलन और उत्तर-पूर्वी राज्यों में बाढ़ की संभावना भी जताई गई है।

मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में 12 दिन तक गर्म हवाएं

महापात्र ने कहा कि जिन राज्यों में सामान्य से अधिक गर्म हवाएं चलने की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक और तमिलनाडु के उत्तरी भाग शामिल हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित कुछ राज्यों में इस अवधि के दौरान 10 से 11 दिन लू चलने की संभावना है।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts