Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या रोज इयर प्लग लगाकर सोते हैं? जानिए कानों को होने वाले 5 बड़े नुकसान

रात में इयर प्लग लगाकर सोने से शोर तो कम होता है, लेकिन रोजाना इसका इस्तेमाल कानों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे कान में मैल जमा होना, संक्रमण और सुनने की क्षमता प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जानिए इसके नुकसान और सुरक्षित इस्तेमाल के आसान तरीके।
क्या रोज इयर प्लग लगाकर सोते हैं? जानिए कानों को होने वाले 5 बड़े नुकसान
हर रात इयर प्लग लगाना पड़ सकता है भारी

बहुत से लोग बाहर के शोर से बचने और अच्छी नींद के लिए रात में इयर प्लग का इस्तेमाल करते हैं। सामान्य तौर पर इयर प्लग सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन अगर इन्हें रोज और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए तो कानों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इनके सही इस्तेमाल और सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।

1. कान में मैल जमा होने का खतरा

रोजाना इयर प्लग लगाने से कान का मैल (ईयर वैक्स) बाहर निकलने के बजाय अंदर ही जमा होने लगता है। अगर इयर प्लग साफ न हों, तो यह समस्या और बढ़ सकती है।

मैल ज्यादा जमा होने पर ये परेशानियां हो सकती हैं-

  • सुनने की क्षमता कम होना
  • कान बंद होने जैसा महसूस होना
  • टिनिटस (कान में सीटी या भनभनाहट की आवाज आना)

ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह से ईयर ड्रॉप या अन्य उपचार लेना चाहिए।

2. कान में संक्रमण का बढ़ सकता है खतरा

अगर कान में जमा मैल समय पर साफ नहीं किया जाए या गंदे इयर प्लग का इस्तेमाल किया जाए, तो बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इससे कान में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।

संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं-

  • कान में तेज दर्द
  • सूजन
  • कान से पानी या मवाद आना
  • सुनाई कम देना

समय पर इलाज न मिलने पर संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है और सुनने की क्षमता पर भी असर पड़ सकता है।

health

इयर प्लग इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां

अगर आप नियमित रूप से इयर प्लग का इस्तेमाल करते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें-

  • कानों की नियमित सफाई करें।
  • अगर पहले कान में संक्रमण हो चुका है, तो इयर प्लग इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
  • री-यूजेबल इयर प्लग को हर इस्तेमाल के बाद अच्छी तरह साफ करें।
  • डिस्पोजेबल इयर प्लग को दोबारा इस्तेमाल न करें।
  • इयर प्लग का रंग, आकार या बनावट बदल जाए या वह सख्त हो जाए, तो उसे तुरंत बदल दें।

कब डॉक्टर से मिलें?

अगर इयर प्लग इस्तेमाल करने के बाद कान में लगातार दर्द, सुनने में कमी, भनभनाहट, सूजन या किसी तरह का स्राव दिखाई दे, तो बिना देरी किए ईएनटी विशेषज्ञ से जांच कराएं। समय पर इलाज कराने से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts