Damoh : हेड कॉन्स्टेबल की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत; दमोह-कटनी मार्ग पर हुआ हादसा

Follow on Google News
Damoh : हेड कॉन्स्टेबल की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत; दमोह-कटनी मार्ग पर हुआ हादसा
दमोह। जिले के कुम्हारी थाना में पदस्थ एक हेड कॉन्स्टेबल की दमोह-कटनी मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। ये हादसा शनिवार देर रात हुआ। बताया जा रहा हैकि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्‍कर मारकर फरार हो गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक से लौट रहे थे दमोह

जानकारी के अनुसार, जिले के कुम्हारी थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल इमरान खान (35) कुम्हारी से वाहन की चालानी कार्रवाई की राशि जमा करने के लिए बाइक से शनिवार शाम को दमोह लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक चलाते समय उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। इसी दौरान दमोह कटनी टोल प्लाजा के आगे हुई दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। हाल ही में आरक्षक से पदोन्नत होने पर वह प्रधान आरक्षक बने थे, जिस कारण से उनकी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुम्हारी पुलिस थाना में पद स्थापना की गई थी।

देवरी के रहने वाले थे हेड कॉन्स्टेबल

गौरतलब है कि हेड कॉन्स्टेबल इमरान गाना गाने के शौकीन थे और अधिकारियों की विदाई के समय उनके द्वारा गीत भी गाए गए थे। सागर जिले के देवरी निवासी इमरान खान के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं। 3 माह पहले ही उनकी पत्नी का भी संविदा शिक्षक वर्ग 3 में चयन हुआ है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। ये भी पढ़ें- जिस चौराहे से शहर हुआ था बदनाम, उसी जगह पुलिस ने दिलाई व्यापरियों को शपथ ‘इंदौर का नाम नहीं होने देंगे बदनाम’ मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts