Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरियाणा-जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 : जहां-जहां पड़े MP के CM मोहन यादव के पांव, वहां ऐसा क्या हुआ कि BJP भी शॉक्ड

Follow on Google News
हरियाणा-जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 : जहां-जहां पड़े MP के CM मोहन यादव के पांव, वहां ऐसा क्या हुआ कि BJP भी शॉक्ड
भोपाल। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम मंगलवार को घोषित होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में उत्साह का माहौल है। इस चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का खूब जादू देखने को मिला। जहां-जहां सीएम डॉ. मोहन यादव के पांव पड़े, वहां ऐसा हुआ कि बीजेपी भी शॉक्ड हो गई। जिन सीटों पर उन्होंने प्रचार किया, ज्यादातर में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। हरियाणा में सीएम मोहन यादव के प्रचार वाली चारों सीटें भाजपा ने जीत ली। वहीं, जम्मू की सांबा सीट पर भी भाजपा के सुरजीत सिंह सलाथिया ने जीत हासिल की है।

हरियाणा की इन सीटों पर प्रचार करने गए थे सीएम

दादरी - सुनील सतपाल सांगवान - 1957 वोटों से जीते। कांग्रेस की मनीषा सांगवान को हराया। भिवानी - घनश्याम सर्राफ - 32714 वोटों से जीते। सीपीआईएम के ओमप्रकाश को हराया। भवानी खेरा - कपूर सिंह - 21779 वोटों से जीते, कांग्रेस के प्रदीप नरवाल को हराया। झज्जर - कप्तान बिरधाना - 13555 वोटों से हारे। कांग्रेस की गीता भुक्कल ने हराया। तोषम - श्रुति चौधरी - 14257 वोटों से जीतीं। कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी को हराया।

जम्मू कश्मीर की सांबा सीट भी जीती

जम्मू कश्मीर चुनाव के दौरान सांबा विधानसभा क्षेत्र में सीएम मोहन यादव ने बीजेपी प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। बीजेपी को यहां 43 हजार 182 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के रविंदर सिंह को 12 हजार 873 वोट मिले। बीजेपी ने इस तरह 30 हजार 309 वोटों से जीत हासिल की है। [embed]https://www.youtube.com/watch?2&v=PPkk4gm467g&feature=youtu.be[/embed] ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election Result 2024 : NC-कांग्रेस की सरकार, PDP के खाते में आईं सिर्फ 3 सीटें; BJP के रिजल्ट ने सबको चौंकाया
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts