चंडीगढ़। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा। इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।
शाम 5 बजे तक 61% मतदान
चुनाव आयोग के 5 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक 61% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग 68.28% नूंह। सबसे कम वोटिंग 49.97% गुरुग्राम में हुई।
| जिला |
मतदान |
| अंबाला |
62.26% |
| भिवानी |
63.06% |
| चरखी दादरी |
58.01% |
| फरीदाबाद |
51.28% |
| फतेहाबाद |
67.05% |
| गुरुग्राम |
49.97% |
| हिसार |
64.16% |
| झज्जर |
60.52% |
| जींद |
66.02% |
| कैथल |
62.53% |
| करनाल |
60.42% |
| कुरूक्षेत्र |
65.55% |
| महेंद्रगढ़ |
65.76% |
| नूंह |
68.28% |
| पलवल |
67.69% |
| पंचकुला |
54.71% |
| पानीपत |
60.52% |
| रेवाडी |
60.91% |
| रोहतक |
60.56% |
| सिरसा |
65.37% |
| सोनीपत |
56.69% |
| यमुनानगर |
67.93% |
| कुल |
61% |

दोपहर 3:00 बजे तक 49.13% मतदान
चुनाव आयोग के 3 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक 49.13% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग 56.79% यमुनानगर। सबसे कम वोटिंग 38.61 प्रतिशत गुरुग्राम में हुई।
| जिला |
मतदान |
| अंबाला |
49.39% |
| भिवानी |
50.31% |
| चरखी दादरी |
47.08% |
| फरीदाबाद |
41.74% |
| फतेहाबाद |
52.46% |
| गुरुग्राम |
38.61% |
| हिसार |
51.25% |
| झज्जर |
49.68% |
| जींद |
53.95% |
| कैथल |
50.58% |
| करनाल |
49.17% |
| कुरूक्षेत्र |
52.13% |
| महेंद्रगढ़ |
42.67% |
| नूंह |
56.59% |
| पलवल |
56.02% |
| पंचकुला |
42.60% |
| पानीपत |
49.40% |
| रेवाडी |
50.22% |
| रोहतक |
50.62% |
| सिरसा |
48.78% |
| सोनीपत |
45.89% |
| यमुनानगर |
56.79% |
| कुल |
49.13% |

दोपहर 1:00 बजे तक 36.69% मतदान
दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 42.64% नूंह जिला में तो सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 25.89% ही मतदान हुआ है।
| जिला |
मतदान |
| अंबाला |
39.47% |
| भिवानी |
38.27% |
| चरखी दादरी |
29.62% |
| फरीदाबाद |
31.71% |
| फतेहाबाद |
40.00% |
| गुरुग्राम |
27.7% |
| हिसार |
38.34% |
| झज्जर |
36.93% |
| जींद |
41.93% |
| कैथल |
38.18% |
| करनाल |
39.47% |
| कुरूक्षेत्र |
41.05% |
| महेंद्रगढ़ |
38.2% |
| नूंह |
42.64% |
| पलवल |
41.85% |
| पंचकुला |
25.89% |
| पानीपत |
38.24% |
| रेवाडी |
35.1% |
| रोहतक |
36.19% |
| सिरसा |
34.78% |
| सोनीपत |
33.64% |
| यमुनानगर |
42.08% |
| कुल |
36.69% |

नूंह में पथराव
नूंह के चंदेनी गांव में कांग्रेस कैंडिडेट आफताब अहमद और इनेलो-बसपा उम्मीदवार ताहिर हुसैन के समर्थकों के बीच पथराव हुआ। मामला शांत करवाकर पोलिंग बूथ पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर DSP सुरेंद्र भी पहुंचे। वहीं मेवात के गांव ख्वाजली कला में फर्जी वोट को लेकर विवाद में कई लोग चोटिल हो गए। बूथ नंबर एक पर झगड़ा हुआ था।
सुबह 11:00 बजे तक 22.70% मतदान
सुबह 11 बजे तक 22.70% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71% जींद जिला में तो सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 4.08% ही मतदान हुआ है।
| जिला |
मतदान |
| अंबाला |
25.50% |
| भिवानी |
23.45% |
| चरखी दादरी |
20.10% |
| फरीदाबाद |
20.39% |
| फतेहाबाद |
24.73% |
| गुरुग्राम |
17.05% |
| हिसार |
24.69% |
| झज्जर |
23.48% |
| जींद |
27.20% |
| कैथल |
22.21% |
| करनाल |
24.85% |
| कुरूक्षेत्र |
23.90% |
| महेंद्रगढ़ |
24.26% |
| नूंह |
25.65% |
| पलवल |
27.94% |
| पंचकुला |
13.46% |
| पानीपत |
22.62% |
| रेवाडी |
21.49% |
| रोहतक |
22.91% |
| सिरसा |
20.77% |
| सोनीपत |
18.84% |
| यमुनानगर |
25.56% |
| कुल |
22.70% |

अनिल विज ने CM पद पर फिर किया बड़ा दावा
हरियाणा के वरिष्ठ बीजेपी नेता अनिल विज ने आजतक से बातचीत में कहा, 'अंबाला कैंट से इस बार पहले से ज्यादा बुरी हार मिलेगी कांग्रेस को। अंबाला के लोग अमन पसंद हैं, वो यहां की शांति भंग नहीं करना चाहते। इसीलिए वे अभी की कांग्रेस प्रत्याशी के पिता और इस बार बेटी को भी हराएंगे।'
कांग्रेस ने अंबाला कैंट से अनिल विज के खिलाफ चित्रा सरवारा को मैदान में उतारा है। अनिल विज ने चित्रा सरवारा और उनके पिता पर अपने होटलों में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया। साथ ही नकली देसी घी बेचने का भी आरोप लगाया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा, 'अगर पार्टी चाहेगी तो आपसे मेरी अगली मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास पर होगी।'
सुबह 9:00 बजे तक 9.53% मतदान
सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71 फीसदी जींद जिला में हुई। वहीं सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 4.08 प्रतिशत ही मतदान हुआ है।
| जिला |
मतदान |
| अंबाला |
11.87% |
| भिवानी |
9.72% |
| चरखी दादरी |
9.08% |
| फरीदाबाद |
8.82% |
| फतेहाबाद |
11.81% |
| गुरुग्राम |
6.10% |
| हिसार |
8.49% |
| झज्जर |
8.43% |
| जींद |
12.71% |
| कैथल |
9.54% |
| करनाल |
11.10% |
| कुरूक्षेत्र |
10.57% |
| महेंद्रगढ़ |
11.51% |
| मेवात |
10.64% |
| पलवल |
12.54% |
| पंचकुला |
4.08% |
| पानीपत |
7.49% |
| रेवाडी |
9.27% |
| रोहतक |
10.76% |
| सिरसा |
9.87% |
| सोनीपत |
7.98% |
| यमुनानगर |
9.27% |
| कुल |
9.53% |

रोहतक में HJP उम्मीदवार पर हमला
हरियाणा में रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार पूर्व विधायक बलराज कुंडू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मदीना गांव में हुई धक्का-मुक्की में उनके कपड़े फट गए और निजी सचिव घायल हो गए। विवाद बढ़ता देख समर्थकों ने कुंडू को बाहर निकाला। बलराज कुंडू ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने ये हमला कराया है।
उन्होंने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि, मैं मदीना के बूथ नंबर 134 पर निरीक्षण करने के लिए गया था। वहां कांग्रेस उम्मीदवार बलराम दांगी का पिता आनंद दांगी उम्मीदवार अपने 20-25 समर्थकों को लेकर जबरदस्ती बूथ में घुस आए। उन लोगों ने हमारे साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। मेरे पीए के साथ मारपीट की गई। उसके मुंह पर चोटें आई हैं, कपड़े फटे हुए हैं। मेरी सबसे अपील है कि वह शांति बनाए रखें।
देखें वीडियो...
मनु भाकर बोलीं- देश का विकास युवाओं के हाथ में
ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, "यह मेरा पहला मतदान है। मुझे लगता है कि इस देश के युवा होने के नाते, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपना वोट डालें। आपको जो सबसे अच्छा लगे, उसे वोट देना चाहिए। देश का विकास हमारे हाथ में है। हमें अपना जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए।"
[caption id="attachment_136181" align="aligncenter" width="600"]

ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने वोट डाला।[/caption]
विनेश फोगाट ने मां और भाभी के साथ डाला वोट
पूर्व रेसलर और कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने अपने गांव बलाली में बूथ नंबर 128 पर मां प्रेमलता और भाभी सुमन के साथ मतदान किया। विनेश जींद जिले की जुलाना सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं।
मनोहर लाल खट्टर ने किया मतदान
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता मनोहर लाल खट्टर ने पोलिंग शुरू होते ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान देने की अपील की।
[caption id="attachment_136180" align="aligncenter" width="600"]

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता मनोहर लाल खट्टर ने किया मतदान।[/caption]
मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।'
किस सीट से कौन से दिग्गज लड़ रहे सियासी जंग?
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सियासी मैदान में उतरने वालों में प्रमुख लोगों के नाम हैं-
- लाडवा सीट से सीएम नायब सिंह सैनी
- गढ़ी सांपला-किलोई से विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- ऐलनाबाद से इनेलो के अभय चौटाला
- उचाना कलां से जेजेपी के दुष्यंत चौटाला
- अंबाला कैंट से भाजपा के अनिल विज
- नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु
- बादली से ओपी धनखड़
- कलायत से AAP के अनुराग ढांडा
- जुलाना से कांग्रेस की विनेश फोगाट
- तोशाम सीट से बीजेपी की पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी दोनों चचेरे भाई चुनाव लड़ रहे हैं।
राज्य में पहली बार 5 राजनीतिक दल चुनाव मैदान में
- राज्य में पहली बार 5 राजनीतिक दल- कांग्रेस, भाजपा, जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव मैदान में है।
- भाजपा और AAP को छोड़कर बाकी सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।
- कांग्रेस ने CPI-M के साथ एक सीट पर गठबंधन किया है।
- जजपा, सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) के साथ, जबकि इनेलो, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
हरियाणा में बीजेपी-कांग्रेस के कितने उम्मीदवार?
- BJP- 89 (सिरसा में गोपाल कांडा को समर्थन)
- INC- 89 (भिवानी में CPM को समर्थन)
- AAP- 88
- JJP- 66
- ASP- 12
- INLD- 51
- BSP- 35
101 महिलाएं आजमा रहीं सियासी किस्मत
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं और मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 101 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 464 उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- भारत के 80 प्रतिशत घरों में मौजूद हैं मेड इन चाइना प्रोडक्ट