
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) को लेकर मंगलवार(10 सितंबर) को भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें रोहतक से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, नरवाना से पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी और गन्नौर से देवेंद्र कौशिक को टिकट दी गई है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसके बाद करीब 40 नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। वहीं कई नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। विधानसभा चुनाव 2019 में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई।
देखें लिस्ट…
विनेश फोगाट के खिलाफ किसको मौका?
जुलाना सीट पर कैप्टन योगेश बैरागी को बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। यहां से कांग्रेस के टिकट पर पहलवान विनेश फोगाट मैदान में हैं।
हरियाणा में एक ही चरण में होना है मतदान
बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान कराने की घोषणा की थी। वहीं नतीजे 4 अक्टूबर को आने थे। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ था। यहां भी नतीजे 4 अक्टूबर को ही आने थे, लेकिन अब आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है। हरियाणा में चुनाव 1 अक्टूबर की जगह अब 5 अक्टूबर को होंगे। वहीं दोनों राज्यों के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे।
हरियाणा में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा कि, “मैं जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए एक लाइन कहना चाहता हूं। लम्बी कतारों में छुपी है, बदलते सूरत-ए-हाल, यानी जम्हूरियत की कहानी। रोशन उम्मीदें, अब खुद करेंगी गोया, अपनी तकदीरें बयानी। जम्हूरियत के जश्न में, आपकी शिरकत, दुनिया देखेगी नापाक इरादों के शिकस्त की कहानी।”
हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है।
ये भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, CM नायब सैनी लाडवा से लड़ेंगे चुनाव