Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरियाणा ADGP वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामला : राहुल गांधी पहुंचे घर, राज्य में बढ़ी हलचल

Follow on Google News
हरियाणा ADGP वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामला : राहुल गांधी पहुंचे घर, राज्य में बढ़ी हलचल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद अब इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज उनके परिवार से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान राज्य में विरोध और प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए हरियाणा सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है।

    राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, परिवार से की मुलाकात

    राहुल गांधी मंगलवार को आईएएस अमनीत पी कुमार (एडीजीपी पूरण कुमार की पत्नी) के घर पहुंचे। उनके साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राव नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने परिवार को सांत्वना दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़ी है। मुलाकात के बाद राहुल गांधी सीधे एयरपोर्ट रवाना हो गए।

    चंडीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी

    राहुल गांधी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे सीधे सेक्टर 24 स्थित एडीजीपी निवास पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी।

    Twitter Post

    ओमप्रकाश सिंह बने नए कार्यकारी डीजीपी

    एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद हरियाणा सरकार ने डीजीपी बदला है। आईपीएस ओमप्रकाश सिंह को नया कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। ओमप्रकाश सिंह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं। वहीं, डीजीपी शत्रुजीत कपूर को देर रात लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया।

    नगर पालिका कर्मचारी संघ करेगा प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

    नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने वाई पूरण कुमार के परिवार के समर्थन में राज्यभर में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने बताया कि एक प्रतिनिधि मंडल सेक्टर 24 स्थित आवास पर जाकर परिवार से मिलेगा। सांत्वना देने के बाद आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी और जरूरत पड़ने पर बड़ा फैसला लिया जाएगा।

    हरियाणा सरकार ने जारी किया अलर्ट

    वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के बाद विरोध प्रदर्शनों की आशंका के चलते हरियाणा सरकार ने राज्यभर में अलर्ट जारी किया है। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से सभी डीसी, एसपी, आईजीपी और पुलिस आयुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य में कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें।

    सरकार ने कहा है कि पूर्ण कुमार की मौत से सामाजिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए अधिकारी हर जिले में सामुदायिक नेताओं और स्थानीय संगठनों से समन्वय बनाए रखें और हालात पर नजर रखें। साथ ही, किसी भी उकसाने वाली गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने और स्थिति की नियमित रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts