Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिरी, ऑटो-बाइक क्षतिग्रस्त; टला बड़ा हादसा

शहर के कुलहरदा क्षेत्र में शुक्रवार को एक जर्जर मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। घटना से नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि मकान करीब 100 साल पुराना है।
हरदा में जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिरी, ऑटो-बाइक क्षतिग्रस्त; टला बड़ा हादसा
हरदा। दीवार के नीचे दबा ऑटो।

हरदा। शहर के कुलहरदा मोहल्ले में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार का मलबा पास खड़े एक ऑटो और दो बाइक पर जा गिरा, जिससे तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि यह मकान करीब 100 साल पुराना है और लंबे समय से इसकी हालत जर्जर बनी हुई थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मकान की जर्जर हालत को लेकर पहले शिकायत भी की गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई। नागरिकों ने इस घटना के लिए नगर प्रशासन की उदासीनता को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि रहवासी इलाकों में ऐसे जर्जर और खतरनाक मकानों को चिन्हित कर समय रहते डिस्मेंटल कराया जाना चाहिए, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें: मंत्री विजय शाह मामले में अब निगाहें ‘लोक भवन’ की ओर, कैबिनेट ने जो तय किया उस पर राज्यपाल की राय रहेगी अहम

स्कूलों की छुट्टी से टला बड़ा हादसा

गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय उसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों त्योहार के कारण स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं। सामान्य दिनों में इसी गली से स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यदि दीवार किसी व्यस्त समय में गिरती तो जनहानि हो सकती थी। नागरिकों ने प्रशासन से शहर में मौजूद अन्य जर्जर भवनों का सर्वे कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: 3 घंटे की बहस, फिर भी फैसला नहीं! नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर 29 अगस्त को आएगा निर्णय, SIT ने खंगालने शुरू किए रिकॉर्ड

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts