PlayBreaking News

Bhopal News : 7 महीने बाद मिला थाने को नया नाम, जीआरपी हबीबगंज अब होगा थाना रानी कमलापति

Follow on Google News
Bhopal News : 7 महीने बाद मिला थाने को नया नाम, जीआरपी हबीबगंज अब होगा थाना रानी कमलापति
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नाम बदले जा रहे हैं। वहीं राजधानी के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के 7 महीने बाद हबीबगंज जीआरपी थाने का नाम बदला गया है। अब नया नाम शासकीय रेल पुलिस थाना रानी कमलापति होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद गुरुवार को राजस्व विभाग ने इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

नाम बदलने में लगे 7 महीने

गौरतलब है कि हबीबगंज जीआरपी थाने का नाम बदलने में सरकार को 7 महीने का समय लग गया। रानी कमलापति स्टेशन का नाम घोषित करने के बाद से ही थाने का नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन, हीला-हवाला के चलते नाम बदलने में 7 माह का समय लग गया। अब जाकर नाम बदला गया है।

संस्कृति बचाओ मंच दिया था प्रस्ताव

बता दें कि भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच ने थाने का नाम बदलने की प्रस्ताव गृह विभाग को दिया था। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया था कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने रानी कमलापति रख दिया। अब हबीबगंज पुलिस थाने का नाम भी बदल देना चाहिए। इसी संबंध में गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा है। संस्कृति बचाओ मंच के बाद अन्य सामाजिक संगठन भी हबीबगंज थाने का नाम बदल कर रानी कमलपति रखने की मांग शासन-प्रशासन से की थी।

इससे पहले नसरुल्लागंज का नाम बदला था

मध्य प्रदेश में 2 अप्रैल 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की नसरुल्लागंज तहसील का नाम बदलकर भैरूंदा कर दिया था। इस संबंध में शिवराज सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेज था। गौरतलब है कि 1908 में नसरुल्लागंज का नाम भैरूंदा ही था। जिसे बदलकर नसरुल्लागंज किया गया था। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 फरवरी 2021 को नाम बदलने का ऐलान किया था। मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts