Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में चौकी के पीछे मिला छात्र का शव, गले पर मिले निशान से हत्या की आशंका

Follow on Google News
ग्वालियर में चौकी के पीछे मिला छात्र का शव, गले पर मिले निशान से हत्या की आशंका
ग्वालियर। ग्वालियर के महारजपुरा थाना इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बेहटा चौकी के पीछे मैदान में एक छात्र का शव पड़ा मिला है। मृतक के गले पर कुछ निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मृतक के गले पर मिले निशान

जानकारी के मुताबिक, महाराजपुरा के बेहटा चौकी के पीछे के मैदान में एक छात्र का शव पड़ा हुआ था। जब लोग वहां से निकले, तब उन्हें शव दिखाई दिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव का मुआयना करने पर पता चला कि मृतक के गले पर निशान बने हुए हैं। जिससे लगता है कि उसका गला घोंटा गया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

ग्वालियर पढ़ाई करने आया था छात्र

पुलिस ने जब मृतक की पहचान कराई तो पता चला कि मृतक मूलरूप से भिंड का रहने वाला है। उसका नाम उपेंद्र यादव है। वह ग्वालियर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आया था। ये भी पढ़ें - भोपाल : GMC में नहीं होगी डॉक्टर अरुणा कुमार की नियुक्ति, जूडा के विरोध के बाद निरस्त किया गया आदेश; जानें पूरा मामला
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts