Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर : कांग्रेस नेता के मकान में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख, परिवार में मची अफरा-तफरी

Follow on Google News
ग्वालियर : कांग्रेस नेता के मकान में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख, परिवार में मची अफरा-तफरी
ग्वालियर में कांग्रेस नेता के मकान में देर रात अचानक आग लग गई। जिससे परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि हुई, लेकिन मकान के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया, जो जलकर राख हो गईं।

तीन गाड़ियां जलकर खाक

दरअसल, बीती देर रात कांग्रेस नेता रमेश चौरसिया के चावड़ी बाजार स्थित चौरसिया भवन में अचनाक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। परिवार के लोगों ने किसी तरह जान बचाई। घटनास्थल पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि मकान के बाहर खड़ी तीन गाड़ियां जलकर खाक हो गई।

रंजिश के चलते अग्निकांड

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिल्हाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और सवाल यह भी उठ रहा है कि कहीं कोई रंजिश के चलते अग्निकांड को तो अंजाम नहीं दिया गया? ये भी पढ़ें- MP Weather Update : नौतपे के बाद पड़ रही भीषण गर्मी, कई जिलों में लू का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts