Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर : 100 से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार, कुछ की हालत गंभीर; मैस में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Follow on Google News
ग्वालियर : 100 से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार, कुछ की हालत गंभीर; मैस में खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कई बच्चे फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़ गए। यहां के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन (LNIPE) में मैस का खाना खाने के बाद 100 स्टूडेंट्स की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर छात्र-छात्राओं को जयारोग्य हॉस्पिटल (JAH) में भर्ती करवाया गया। वहीं कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, कुछ को आईसीयू में एडमिट किया गया है।

क्या है पूरा मामला

फूड पॉइजनिंग के शिकार सभी छात्र-छात्राएं देश के प्रतिष्ठित LNIPE यानी लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षक विश्वविद्यालय के हैं। मंगलवार दोपहर को सभी ने विश्वविद्यालय की मैस में खाना खाया था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, शाम होते-होते उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। करीब 100 बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायत होने एलएनआईपीई के हेल्थ सेंटर में ही प्राथमिक उपचार दिया गया था। सुधार नहीं होने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए जेएएच के हजार बिस्तर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इन्हें मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर इनका इलाज शुरू किया गया। इनमें से कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फूड के सैंपल की होगी जांच

LNIPE के रजिस्ट्रार अमित यादव का कहना है कि, सभी छात्र-छात्राएं फूड पॉइजनिंग का ही शिकार हुए हैं। उन्होंने मैस में बने खाने की जांच करने की बात भी कही है। उनका कहना है कि, 25 से 30 छात्र-छात्राएं जिनकी हालत थोड़ी गंभीर है, उन्हें ड्रिप चढ़ाई जा रही है। इसके अलावा एक दो छात्र हालत गंभीर होने के चलते आईसीयू में एडमिट हैं। फिलहाल सभी का इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, मैस में मटर-पनीर की सब्जी बनी थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यहां खराब पनीर खाने के कारण ही छात्र बीमार हुए हैं। देखें वीडियो... मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts