Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Peoples Update Special : ग्वालियर में शुरू हुई ड्रैगन फ्रूट की खेती, दो एकड़ में लगाए 4 हजार पौधे

युवा सिद्धार्थ घुरैया ने पहली बार लगाए 4 लाख रुपए के 4500 लगाए मगर सूख गए थे।  उन्होंने हिम्मत नहीं हारी फिर से 4 हजार पौधे रोपे और कामयाबी मिली और फल आने लगे, 25 साल की इनकम का इंतजाम किया।
Follow on Google News
 ग्वालियर में शुरू हुई ड्रैगन फ्रूट की खेती, दो एकड़ में लगाए 4 हजार पौधे
ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए लगाए गए स्टैंड
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    आशीष शर्मा, ग्वालियर। ग्वालियर में भी अब ड्रैगन फ्रूट्स की खेती हो रही है। युवा उद्यमी सिद्धार्थ घुरैया ने सबसे पहले इसकी शुरुआत की है। उन्होंने सालभर पहले दो एकड़ में ड्रैगन फ्रूट्स के पौधे लगाए थे, जिनसे अब फल आने लगे हैं।  सिद्धार्थ बताते हैं, उन्होंने पहले कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र पर जाकर इसके बारे में जानकारी ली। इसकी खेती कैसे की जाती है और क्या-क्या सावधानी रखनी होती है, इसके बारे में जानने के लिए हैदराबाद, करनाल भी जाकर जानकारी जुटाई। इसके बाद 2024 में 4 लाख रुपए के पौधे मंगाकर लगाए। साथ ही लाल टीपारा गोशाला से खाद लाकर डाली, लेकिन पहले प्रयास में पौधे सूख गए। पूछताछ की तो पता चला कि जो खाद डाली थी, वह कच्ची थी।

    हिम्मत नहीं हारे, दोबारा शुरुआत की

    Uploaded media

    दोबारा 4 हजार पौधे मंगाकर फिर से रोपे और इस बार जैविक खाद का उपयोग किया। अब पौधे बड़े हो गए हैं और फल आने लगे हैं। उनके अनुसार, एक-दो साल के अंदर अच्छी पैदावार शुरू हो जाएगी। इससे हर बार डेढ़ से दो लाख तक की कमाई होगी। सिद्धार्थ ने बताया कि उनका कूलर का व्यवसाय है। कोविड के दौरान और कॉम्पिटीशन बढ़ने पर व्यवसाय में थोड़ा डाउन फॉल आया है। इसलिए खेती करने का मन बनाया, क्योंकि खाने पीने की चीजों की हमेशा डिमांड रहती है। मुझे पारंपरिक खेती के बजाय कुछ अलग हटकर करना था, इसलिए ड्रैगन फ्रूट्स की खेती शुरू की है। इससे अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। 

    मप्र में यहां होती है ड्रैगन फ्रूट्स की खेती

    मध्यप्रदेश में रीवा, बालाघाट, नीमच (जावद, मनासा, सिंगोली क्षेत्र), सीहोर, भोपाल और रतलाम (आम्बा) जैसे जिलों में ड्रैगन फ्रूट्स की खेती हो रही है। ये किसान पारंपरिक फसलों से हटकर इस फल की खेती कर रहे हैं और अच्छी आय कमा रहे हैं। डॉ. अंकुर ग्रोवर कहते हैं कि ड्रैगन फ्रूट एक सुपरफूड है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और आयरन का अनोखा संयोजन होता है। ये शरीर में रक्त निर्माण को सपोर्ट करता है और प्लेटलेट्स के स्वस्थ उत्पादन में मदद करता है। इसमें बहुत अधिक फाइबर होता है, जिससे शरीर में सूजन कम होती है। ड्रैगन फ्रूट का नियमित सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ समग्र स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है।

    ड्रैगन फ्रूट के फायदे

    पाचन संबंधी समस्याएं : इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

    हार्ट के लिए फायदा : इसमें मौजूद स्वस्थ वसा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय रोगों के जोखिम को घटाने में सहायक है।

    शुगर कंट्रोल : यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जो मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

    रोग प्रतिरोधक क्षमता : विटामिन सी और एंटीआॅक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

    त्वचा और बालों के लिए : इसमें मौजूद विटामिन और एंटीआॅक्सीडेंट त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मजबूत करने में मदद करते हैं।

    वजन प्रबंधन : कम कैलोरी और अधिक फाइबर होने के कारण यह वजन नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts