Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP:ग्वालियर पुलिस ने 8 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा, BSF को सौंपने के बाद बंगाल के लिए करेंगे रवाना

ग्वालियर पुलिस ने हाल ही में 8 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, जो कई वर्षों से शहर के एयरपोर्ट के पास एक किराये के घर में रह रहे थे। जांच में पता चला कि ये सभी अवैध तरीके से फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके रह रहे थे।
ग्वालियर पुलिस ने 8 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा, BSF को सौंपने के बाद बंगाल के लिए करेंगे रवाना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। देश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्वालियर पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। इसी क्रम में आज ग्वालियर से 8 बांग्लादेशी नागरिकों को उनकी नागरिकता की पुष्टि के बाद उनके देश वापस भेजने के लिए रवाना किया गया। बताया गया कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बांग्लादेशी परिवार को पुलिस ने पिछले महीने अक्टूबर में पकड़ा था और उनकी नागरिकता प्रमाणित होने के बाद आज उन्हें उनके मूल देश लौटाया गया। 

    पुलिस BSF को सौंपेगी

    ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिन 8 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था, उन्हें पहले होल्डिंग एरिया में रखा गया था। आज ग्वालियर पुलिस की एक टीम उन्हें पश्चिम बंगाल लेकर रवाना हो गई है। यह टीम भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF को सभी 8 लोगों को सौंपेगी, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।

    विदेशी नागरिकों की पहचान

    ग्वालियर एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद ग्वालियर पुलिस ऐसे सभी विदेशी नागरिकों की जानकारी जुटा रही है, जो ग्वालियर में रह रहे हैं। उनकी नागरिकता और वैध रहने के दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि सभी अवैध प्रवासियों की पहचान की जा सके।

    पकड़ा गया बांग्लादेशी परिवार

    जानकारी के अनुसार, जिन 8 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया, वे कई वर्षों से ग्वालियर एयरपोर्ट के पास एक किराए के मकान में रह रहे थे। ये सभी अवैध तरीके से फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके रह रहे थे। हरियाणा से प्राप्त इनपुट के आधार पर ग्वालियर पुलिस ने पूरे परिवार को हिरासत में लिया था।

    यूपी होते हुए ग्वालियर पहुंचे

    पुलिस पूछताछ में परिवार ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी, इसलिए उन्होंने बांग्लादेश छोड़कर भारत में प्रवेश किया। वे बॉर्डर पार कर कोलकाता पहुंचे, फिर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चार महीने रहे, इसके बाद आगरा और अंततः ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर में उन्होंने अपने रिश्तेदार की मदद से किराए के मकान में रहकर फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया। अब उन्हें वापस बांग्लादेश भेज दिया गया है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    Latest Posts