Janjatiya Gaurav Diwas : विमेंस वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की प्लेयर को क्रांति गौड़ को सीएम ने दिया एक करोड़ का चेक

जबलपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर क्रांति गौड़ को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पांच हजार छात्रावासों में अध्यक्षों की भर्ती की जाएगी।
Follow on Google News
विमेंस वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की प्लेयर को क्रांति गौड़ को सीएम ने दिया एक करोड़ का चेक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने  विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपए का चेक भी सौंपा। इस अवसर पर सीएम ने ऐलान किया कि प्रदेश के पांच हजार छात्रावासों में अध्यक्ष की भर्ती की जाएगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से शामिल हुए और उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित सभी कन्या छात्रावास और आश्रम शालाओं का नामकरण रानी दुर्गावती के नाम पर होगा। साथ ही जनजाति कार्य विभाग द्वारा बालक छात्रावास, आश्रम शालाओं का नामकरण राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह के नाम पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासियों की आबादी है। आदिवासी समाज के होनहार लोगों को जोड़कर एक बेहतर गुलदस्ता बनाया गया। महिला वर्ल्ड कप में झंडा बुलंद करने वाली क्रांति गौड़ को एक करोड़ का सम्मान दिया गया।

    564 करोड़ के 106 विकास कार्यों का लोकार्पण

    Uploaded media

    मुख्यमंत्री ने 564 करोड़ रुपए की लागत से 106 विकास कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जनजाति भाइयों के कल्याण योजना के लिए 135 कार्यों का भूमि पूजन हुआ। 499 करोड़ शहडोल, धार, डिंडोरी, बैतूल, छिंदवाड़ा, झाबुआ में सांदीपनी विद्यालयों के 14 कार्यों का लोकार्पण हुआ। 52 करोड़ की लागत से सिवनी, धार, नर्मदापुरम, मंडला, बैतूल, छिंदवाड़ा में आदिवासी छात्रावास और आडिटोरियम का लोकार्पण किया गया। 21 करोड़ की लागत से शहडोल विदिशा सतना अनूपपुर उमरिया में सीएम जनमन योजना के तहत बहुउद्देशीय कार्यों का लोकार्पण हुआ। 13 करोड़ की लागत से जबलपुर की तहसीलों में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण हुआ। 

    Twitter Post

     

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts