Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या, पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोलियां, रील बनाने को लेकर हुआ था विवाद

गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या, पिता ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोलियां, रील बनाने को लेकर हुआ था विवाद

हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राज्य स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। हत्या उनके सुशांत लोक फेस-2 के G ब्लॉक स्थित घर में हुई।

तीन गोलियां मारने के बाद अस्पताल ले जाया गया

25 वर्षीय राधिका को उनके पिता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से तीन गोलियां मारीं। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर 56 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में ही साफ हो गया कि पिता ने ही अपनी बेटी को गोली मारी है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल को जब्त कर लिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राधिका थीं एक सफल टेनिस खिलाड़ी

राधिका यादव राज्य स्तर की मशहूर टेनिस खिलाड़ी थीं। उन्होंने कई पदक अपने नाम किए थे। साथ ही वह खुद की टेनिस एकेडमी भी चलाती थीं, जहां बच्चों को ट्रेनिंग देती थीं।

रील बनाने को लेकर हुआ था झगड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राधिका और उनके पिता के बीच सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर पिता ने गोली चला दी।

इंटरनेशनल रैंकिंग में थीं शामिल

राधिका का जन्म 23 मार्च 2000 को हुआ था। उनकी डबल्स आईटीएफ (इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन) रेटिंग 113 थी। वह लंबे समय से टॉप-200 खिलाड़ियों में शामिल थीं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। अब तक हत्या के पीछे की पूरी वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस परिवार के बाकी सदस्यों से पूछताछ कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts