गुरु नानक जयंती पर CM डॉ. मोहन यादव ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, 17 नवंबर को सीएम निवास पर होगा प्रकाश पर्व

भोपाल। देशभर में आज गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। शहर के सभी गुरुद्वारों में लंगर के साथ कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास की। सीएम ने प्रकाश पर्व की देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, गुरुनानक देव जी ने अच्छाई और सच्चाई की बराबर सीख दी है। साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, 17 नवंबर को सीएम हाउस में प्रकाश पर्व का आयोजन किया जाएगा।




















