Guna News : हनुमान टेकरी मंदिर में चोरी, सामने आया आरोपी का फोटो, IG ने इनाम बढ़ाकर किया 30 हजार

गुना। जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी परिसर में चोरी की घटना को एक सप्ताह हो गया है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई बड़ा सुराग नहीं लगा है। वहीं चोरी के समय के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए एक बदमाश फोटो सामने आया है, जिसमें आरोपी का चेहरा स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। बदमाश की आंखों को देखकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
गिरफ्तारी पर इनामी राशि बढ़ाई
दरअसल, पिछले शनिवार-रविवार की दरमियानी रात टेकरी मंदिर पर डकैती करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनामी राशि में बढ़ोतरी की गई है। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर अब 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। इधर, घटना के 8 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम घटित की है। हालांकि, टीम को अभी सफलता नहीं मिली है।





















