Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुना बोरवेल हादसा : जिंदगी की जंग हार गया 10 साल का सुमित, अस्पताल में मौत; 16 घंटे तक 39 फीट नीचे पानी में फंसा था

Follow on Google News
गुना बोरवेल हादसा : जिंदगी की जंग हार गया 10 साल का सुमित, अस्पताल में मौत; 16 घंटे तक 39 फीट नीचे पानी में फंसा था
गुना। मध्य प्रदेश के गुना में बोरवेल में गिरे 10 साल के बच्चे  की मौत हो गई है। करीब 16 घंटे बाद एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम स्ट्रेचर पर उसे बाहर लेकर आई। बच्चे को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चा बोरवेल में 39 फीट नीचे फंसा था, जिसे निकालने के लिए 45 फीट गड्‌ढा खोदा गया। उसे बचाने के लिए कल से NDRF और SDERF के जवान लगे हुए थे।

मुंह में भर गई थी मिट्टी

बोरवेल से बाहर आते ही सुमित को गंभीर हालत में फौरन जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद सुमित की मौत हो गई। CMHO डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर ने बताया कि बच्चे का शरीर पानी में था। जब अस्पताल लाया गया तो उसके कपड़े भी गीले थे। मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। गड्ढे में रातभर पानी में फंसे रहने की वजह से सुमित के हाथ-पैर सुन्न हो गए थे। सर्दी की वजह से उसका शरीर सिकुड़ गया था। देखें वीडियो...

खेत पर गया था सुमित

यह घटना शनिवार (28 दिसंबर) शाम लगभग 4 बजे की बताई जा रही है। राघौगढ़ के जंजाल इलाके में पीपल्या गांव का रहने वाला सुमित मीणा (10) अपने खेत पर गया था। जहां करीब एक साल पहले बोरवेल खुदवाया गया था। वहीं खेलते-खेलते वह अचानक बोरवेल में गिर गया। जब काफी समय तक सुमित नजर नहीं आया, तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद जब वे बोरवेल के पास पहुंचे, तो बच्चे का सिर दिखाई दिया। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देखें वीडियो… मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने दो जेसीबी और पोकलेन मशीन से खुदाई शुरू की गई। रात में दो और जेसीबी और बुलवाई गई। सुबह 4.30 बजे तक जेसीबी मशीनों से बोरवेल के समानांतर 45 फीट गड्‌ढा खोदा गया। एनडीआरएफ ने गड्‌ढे से बोर तक हाथ से टनल बनाई। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में कैमरा डालकर देखा तो उसकी गर्दन से नीचे पानी नजर आ रहा था।

बच्चा सुरक्षित रेस्क्यू हो, यही प्रार्थना : विधायक जयवर्धन

गुना की राघौगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। जयवर्धन सिंह ने कहा कि, सबकी यही प्रार्थना है कि बच्चा सकुशल रेस्क्यू हो जाए। पूरा प्रशासन यहां मौजूद है। पतंग उड़ाने के दौरान बच्चा बोरवेल में गिर गया। देखें वीडियो...

बच्चा 39 फीट पर फंसा : गुना कलेक्टर

घटनास्थल पर पहुंचे गुना कलेक्टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने कहा कि, बच्चा 39 फीट पर फंसा हुआ है। बोरवेल में कैमरा डालकर देखा गया तो पानी दिख रहा है। सारी टीम लगी हैं, मौके पर डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस मौजूद हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर भी रखे हुए हैं। ये भी पढ़ें- Guna Borewell : 10 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, दो जेसीबी से हो रही खुदाई, SDERF को बुलाया
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts