Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

200 करोड़ की संपत्ति दान कर संन्यास लेंगे गुजरात के कारोबारी दंपति भावेश भंडारी

साबरकांठा से अहमदाबाद तक फैला है कंस्ट्रक्शन बिजनेस, ली दीक्षा
Follow on Google News
200 करोड़ की संपत्ति दान कर संन्यास लेंगे गुजरात के कारोबारी दंपति भावेश भंडारी

साबरकांठा। गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के बिजनेसमैन भावेश भाई भंडारी और उनकी पत्नी ने अपनी 200 करोड़ की संपत्ति दान कर सन्यास लेने का फैसला किया है। भावेश भाई और उनकी पत्नी ने अपनी एशो-आराम की जिंदगी त्यागकर जैन धर्म की दीक्षा लेने और सन्यासी जीवन बिताने का फैसला किया है। भावेश बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हुए हैं। उनका कारोबार साबरकांठा से अहमदाबाद तक फैला हुआ है।

शोभायात्रा में भावेश ने दान कर दी 200 करोड़ की संपत्ति

साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में धूमधाम से चार किलोमीटर लंबी एक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सन्यास ग्रहण करने जा रहे भावेश भाई भंडारी और उनकी पत्नी ने अपनी 200 करोड़ रु. की संपत्ति दान में दे दी। उन्होंने अचानक कारोबारी से दीक्षार्थी बनने का फैसला किया है।

पंखा, एसी और मोबाइल जैसी सुविधाएं त्यागनी होगी

सन्यास ग्रहण करने के बाद भावेश भाई और उनकी पत्नी को संयमित दिनचर्या का पालन करना होगा। वे जीवन भर भिक्षा मांगकर गुजारा करेंगे। उनको पंखा, एसी, मोबाइल फोन जैसी सुख-सुविधाएं भी त्यागनी पड़ेगी। वे जहां कहीं भी यात्रा करेंगे उन्हें नंगे पांव चलना होगा।

बेटा-बेटी दो वर्ष पहले ही शुरू कर चुके हैं संयमित जीवन जीना: भावेश भाई से पहले उनके बेटा-बेटी भी संयमित जीवन जीना शुरू कर चुके हैं। उनके 16 साल के बेटे और 19 साल की बेटी दो साल पहले ही जैन समाज की दीक्षा ले चुके हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts