Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुजरात में हादसा : महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही वैन हाईवे पर ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 6 घायल

Follow on Google News
गुजरात में हादसा : महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही वैन हाईवे पर ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 6 घायल
दाहोद। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन शुक्रवार देर रात गुजरात के दाहोद जिले में हाईवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर लिमखेड़ा के पास देर रात करीब सवा दो बजे हुई। उन्होंने कहा कि 10 तीर्थयात्रियों को ला रही एक पर्यटक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। मारे गए लोग भरूच जिले के अंकलेश्वर और अहमदाबाद जिले के धोलका के निवासी थे। तीर्थयात्री महाकुंभ से लौट रहे थे।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अंकलेश्वर निवासी देवराज नकुम (49) और उनकी पत्नी जासुबा (47) तथा धोलका निवासी सिद्धराज डाभी (32) और रमेश गोस्वामी (47) के रूप में हुई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts