गोविंदा का ट्विटर एकाउंट डिलीट : वीडियो जारी कर बोले- मेरा एकाउंट हो गया हैक, नूंह हिंसा पर ट्वीट के बाद जमकर ट्रोल हो रहे थे हीने नंबर 1

एंटरटेनमेंट डेस्क। हरियाणा में हुई हिंसा के बाद नूंह में कर्फ्यू लगा हुआ है लेकिन इस पर रिएक्ट करते हुए गोविंदा के एकाउंट से एक ट्वीट हुआ। यह ट्वीट वायरल हो गया, क्योंकि हीरो नंबर वन को इसके लिए जमकर ट्रोल किया गया। बाद में ट्रोलर्स के निशाने पर आए छोटे मियां ने इंस्टा पर वीडियो शेयर कर कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद गोविंदा का ट्विटर एकाउंट डिलीट कर दिया गया।
ये है मामला
हरियाणा के मेवात अंचल में स्थित नूंह से शुरू हुई हिंसक वारदातों के बाद हिंसा और आगजनी का दौर हरियाणा के कई इलाकों में फैल गया था। इसे लेकर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का एक ट्वीट अचानक सुर्खियों मे आ गया था। गोविंदा को इस ट्वीट के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि गोविंदा सफाई देने के साथ ही ये दावा कर रहे हैं कि वे इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस को भी करेंगे। गोविंदा ने अपने इंस्टा वीडियो पोस्ट में कैप्शन में लिखा है कि 'मुझे अभी एक फोन आया था इस ट्वीट को लेकर, मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हुआ है और वो ट्वीट मैंने नहीं किया है।"




















