बदल दी परिभाषा...राज्यपाल मंगुभाई पटेल पांच साल में मप्र के सभी 55 जिलों में पहुंचे, किए 220 से ज्यादा दौरे

मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल इकलौते ऐसे राज्यपाल हैं जो जनता के बीच पहुंचकर दुख-दर्द समझ रहे हैं। पांच साल में उन्होंने प्रदेश के सभी 55 जिलों में पहुंचकर वहां की संस्कृति को समझा तो लोगों से मेल-मुलाकात भी की। इस तरह उन्होंने राज्यपाल की स्थापित छवि को बदलने की पूरी कोशिश की है।
Follow on Google News
राज्यपाल मंगुभाई पटेल पांच साल में मप्र के सभी 55 जिलों में पहुंचे, किए 220 से ज्यादा दौरे
राज्यपाल मंगुभाई पटेल खरगोन में स्वास्थ्यकर्मियों से बात करते हुए। फाइल फोटो

मनीष दीक्षित, भोपाल। राज्यपाल का नाम आते ही जेहन में एक ऐसी संवैधानिक संस्था की छवि बनती है, जिसका काम अधिकतर राजभवन तक ही सीमित रहती है। लेकिन मप्र के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस धारणा को बदल दिया है। उन्होंने खुद को केवल शपथ समारोहों, विश्वविद्यालय की बैठकों और सरकारी आयोजनों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि प्रदेश के हर कोने तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। 10 जुलाई 2021 से 21 जून 2026 के बीच उन्होंने प्रदेश के सभी 55 जिलों का दौरा किया। इस अवधि में उन्होंने इतने दौरे (करीब 220) किए हैं, जितने डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल के किसी भी सदस्य ने भी नहीं किए होंगे। अमरकंटक के जंगल हों, अलीराजपुर के आदिवासी गांव, पांढुर्ना और मऊगंज जैसे नए जिले या मालवा, बुंदेलखंड, महाकौशल, बघेलखंड और चंबल का इलाका उन्होंने पूरे मप्र को करीब से देखा और समझा।

पहली बार किसी राज्यपाल के इतने व्यापक दौरे

राजनीतिक और प्रशासनिक जानकारों का कहना है कि मप्र के इतिहास में शायद पहली बार किसी राज्यपाल ने प्रदेश का इतना व्यापक भ्रमण किया है। देश की बात करें तो किसी और प्रदेश के राज्यपाल ने इतनी सक्रियता नहीं दिखाई।  पीपुल्स समाचार की पड़ताल बताती है कि करीब दो दर्जन जिले तो ऐसे हैं, जहां वह 2 से दर्जनभर बार तक गए। 

ये भी पढ़ें: विधायक के मोबाइल पर साइबर अटैक : नंबर हैक कर रिश्तेदारों और समर्थकों से मांगे 60 हजार रुपए!

मैदानी दौरे बन गए पहचान

उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी पहचान उनके मैदानी दौरे बन गए हैं। इन यात्राओं के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालयों, आश्रमों, जनजातीय क्षेत्रों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों से लगातार मुलाकात की। लोकभवन की चाहरदीवारी से बाहर निकलकर उन्होंने संदेश दिया कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति भी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं, संस्कृति और अपेक्षाओं को समझ सकता है।

Featured News

कड़ी निगरानी...आदिवासियों की योजनाओं के लिए बनाया प्रकोष्ठ

मंगुभाई शायद पहले राज्यपाल होंगे, जो मप्र में आदिवासियों के विकास और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए खुद काम कर रहे हैं। खुद आदिवासी बिरादरी से आने वाले मंगुभाई ने कार्यभार संभालने के बाद से शायद ही कोई आदिवासी इलाका हो, जहां नहीं पहुंचे हों। आदिवासियों के बीच पहुंचकर न केवल उनकी कुशलक्षेम पूछी, बल्कि सरकार की योजनाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने राजभवन में जनजातीय प्रकोष्ठ का गठन भी किया है। यह प्रकोष्ठ आदिवासियों से जुड़ी योजनाओं की निगरानी करता है और उनसे सीधा संवाद स्थापित करता है। राज्यपाल आदिवासी समुदाय में होने वाले आनुवांशिक रोग सिकल सेल एनीमिया को लेकर लगातार काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर: 15 साल पुराना सिंधिया परिवार का संपत्ति विवाद सुलझा, कोर्ट में पेश हुआ समझौता

जिलों के दौरे के वक्त क्या करते हैं 

  • केंद्र और प्रदेश सरकार की आदिवासी कल्याण योजनाओं की समीक्षा। 
  • आदिवासियों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनते हैं और उनके साथ भोजन करते हैं।
  • हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ का वितरण। आंगनबाड़ियां का दौरा।
  • प्राथमिक विद्यालयों, आदिवासी छात्रावासों का दौरा।
  • सिकल सेल एनीमिया के बारे में जानकारी और उसके बचाव के तरीके बताते हैं।
  • प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों से बातचीत।

Breaking News

इन जिलों में सबसे ज्यादा दौरे 

राज्यपाल ने सबसे अधिक दौरे इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, रायसेन और छतरपुर जिलों के किए। इन जिलों में शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्यक्रमों और प्रशासनिक आयोजनों में उनकी नियमित मौजूदगी रही। केवल पांच ऐसे जिले हैं, जहां वह सिर्फ एक बार गए।


Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts