PlayBreaking News

कफ सिरप कांड :26 मासूमों की गई थी जान, हाईकोर्ट ने डॉ. प्रवीण सोनी की दूसरी बार जमानत देने से किया इनकार

छिंदवाड़ा के कफ सिरप केस के आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी को जमानत देने से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। डॉ. सोनी की जमानत दूसरी बार खारिज हुई है।  
Follow on Google News
26 मासूमों की गई थी जान, हाईकोर्ट ने  डॉ. प्रवीण सोनी की दूसरी बार जमानत देने से किया इनकार

जबलपुर। छिंदवाड़ा जिले के बहुचर्चित कफ सिरप मामले में 26 मासूमों की हुई मौत के मामले में परासिया थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी की दूसरी जमानत अर्जी भी  मप्र हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की अदालत ने कहा है कि परिस्थितियों में कोई बदलाव न होने के कारण आरोपी को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता।

पत्नी के मेडिकल स्टोर से बेचे गए थे कफ सिरप

छिंदवाड़ा जिले के परासिया के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सोनी द्वारा लिखे गए कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से 26 मासूम बच्चों की मौत हुई थी। मामले का खुलासा होने पर परासिया पुलिस ने जांच में पाया कि डॉ. प्रवीण सोनी द्वारा लिखे जाने वाला कोल्ड्रिफ कफ सिरप उसकी पत्नी ज्योति सोनी के मेडिकल स्टोर से बिकता था।

ये भी पढ़ें: कभी पुलिस के लिए सिरदर्द: अब जेल के भीतर मौत... क्या है जगन गुर्जर की पूरी कहानी?

17 फरवरी को खारिज हुई थी पहली जमानत

पुलिस ने डॉ. सोनी, उसकी पत्नी ज्योति, उसके भतीजे राजेश और दवा दुकान में काम करने वाले फार्मासिस्ट सौरभ कुमार जैन को गिरफ्तार किया था। मामले में 17 फरवरी 2026 को हाईकोर्ट से पहली जमानत अर्जी खारिज होने के बाद यह दूसरी अर्जी दाखिल की गई थी। राज्य सरकार की ओर से शासकीय अधिवक्ता सीएम तिवारी ने पैरवी की।

ये भी पढ़ें: सतना: गलत डेटा एंट्री पर स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, अनमोल पोर्टल में लापरवाही पड़ी भारी; 63 स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts