Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर:15 साल पुराना सिंधिया परिवार का संपत्ति विवाद सुलझा, कोर्ट में पेश हुआ समझौता

ग्वालियर में सिंधिया राजघराने के बीच वर्ष 2010 से चला आ रहा संपत्ति विवाद आखिरकार सुलझ गया है। उषा राजे, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और यशोधरा राजे बनाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच हुए आपसी समझौते को जिला न्यायालय में पेश कर दिया गया है। 15 साल पुराने इस पारिवारिक विवाद के निपटारे से लंबे समय से चली आ रही खींचतान खत्म होने की उम्मीद है।
15 साल पुराना सिंधिया परिवार का संपत्ति विवाद सुलझा, कोर्ट में पेश हुआ समझौता

ग्वालियर। वर्ष 2010 में तीनों बहनों ने पिता की संपत्ति में बराबरी का हक मांगते हुए जिला न्यायालय में वाद दायर किया था। इसके जवाब में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपनी बुआओं के खिलाफ अलग वाद दायर किया था। अब दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद समझौते की प्रक्रिया जिला न्यायालय में शुरू हो गई है।

हाईकोर्ट में भी लंबित रही सुनवाई

पुराना मामला होने के कारण कोर्ट ने इसे जल्द निपटाने का फैसला लिया। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां वर्ष 2017 से सिविल रिवीजन लंबित थी। सुनवाई के दौरान तीनों बहनों के अधिवक्ता ने आपसी सहमति से केस खत्म करने का आवेदन देते हुए सिविल रिवीजन वापस ले ली।

ये भी पढ़ें: विधायक के मोबाइल पर साइबर अटैक : नंबर हैक कर रिश्तेदारों और समर्थकों से मांगे 60 हजार रुपए!

समझौता जिला कोर्ट में किया गया पेश

हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को समझौते के लिए पर्याप्त समय और कानूनी सुविधा उपलब्ध कराई। अब दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते को जिला कोर्ट में पेश कर दिया गया है। कोर्ट ने 8 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वादी और प्रतिवादियों की उपस्थिति तय की है।

Breaking News

तीन महीने में पूरी होगी कानूनी प्रक्रिया

जिला न्यायालय में समझौते की औपचारिक कार्रवाई अगले तीन महीने के अंदर पूरी की जाएगी। 15 साल से चले इस पारिवारिक विवाद के निपटारे के बाद सिंधिया राजघराने में लंबे समय से चली आ रही खींचतान समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts