Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाघाट में माइक्रो एरिगेशन प्लांट में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बालाघाट के लामता थाना क्षेत्र अंतर्गत परतापुर के राघवटोला स्थित माइक्रो एरिगेशन परियोजना के प्लांट में भीषण आग लग गई। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अचानक भड़की आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
भीषण आग से लाखों का नुकसान

बालाघाट। आगजनी की इस घटना में प्लांट में रखे भारी मात्रा में प्लास्टिक पाइप, मशीनें और अन्य जरूरी उपकरण जलकर खाक। शुरूआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

लाखों का सामान जलकर खाक

आगजनी की इस घटना में प्लांट में रखे भारी मात्रा में प्लास्टिक पाइप, मशीनें और अन्य जरूरी उपकरण जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 

ये भी पढ़ें: CG NEWS: MBBS Counselling 2026 में बड़ा बदलाव: पहले सीट अलॉटमेंट, फिर होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन,छात्रों की बढ़ी चिंता

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग 

घटना की सूचना मिलते ही बालाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगातार कई घंटों तक राहत और बचाव कार्य चलाकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।

Breaking News

पुलिस हर पहलू से कर रही मामले की जांच

बता दें कि यह परियोजना किसानों तक सिंचाई के लिए पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने की एक महत्वपूर्ण योजना मानी जा रही थी, जिस पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। घटना के बाद लामता थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर घटना से पहले विवाद और धमकी की बात भी चर्चा में है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts