Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारत में AI हब स्थापित करेगा गूगल, 15 अरब डॉलर का होगा निवेश, सुंदर पिचाई ने दी जानकारी

भारत में AI हब स्थापित करेगा गूगल, 15 अरब डॉलर का होगा निवेश, सुंदर पिचाई ने दी जानकारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वाशिंगटन। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि गूगल भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब विकसित करेगा। इसके लिए 15 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। पिचाई ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस सिलसिले में प्रधानमंत्री  नरेंद्र से चर्चा की है। यह हब एक खास प्लान के साथ आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थापित किया जाएगा।

    एक्स पर शेयर की जानकारी

    सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में जानकारी शेयर करते हुए लिखा...''भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का शानदार अनुभव रहा। हमने विशाखापट्टनम में बनने वाले गूगल के पहले AI हब का प्लान शेयर किया है। यह एक ऐतिहासिक कदम होगा। इस हब में गीगावॉट स्तर की कंम्यूटिंग क्षमता, एक नया अंतरराष्ट्रीय सबसी गेटवे और बड़े पैमाने पर एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होगा ''

    Twitter Post

    डेटा सेंटर के लिए होगा निवेश

    बता दें गूगल भारत में 15 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना बना रहा है। जो देश के लिए किसी बड़े जैकपॉट से कम नहीं है। इस कदम से भारत को काफी फायदा पहुंचेगा। वहीं अगर इस 15 बिलियन डॉलर को भारतीय मुद्रा के हिसाब से देखें तो यह लगभग 1,331.85 अरब रुपए होंगे। गूगल का यह पहला AI हब होगा। निवेश के साथ ही गूगल भारतीय AI इंजीनियरों को भी मौका देगा।  इस सिलसिले में गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने एक इवेंट के दौरान बताया कि गूगल भारत में पिछले 21 सालों से काम कर रही है इसमें 14 हजार से ज्यादा भारतीय उससे जुड़े हुए हैं। जहां इस निवेश से भी रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts