Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP School Education : चार लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी, पंद्रह दिन बढ़ेगी गर्मी की छुट्‌टी

मप्र के स्कूली शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के लिए स्कूल 23 जून से खुलेंगे। शिक्षकों की छुट्‌टी अब 15 जून तक रहेगी। इससे प्रदेश के चार लाख शिक्षकों को भी राहत मिलेगी। जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी किया जाएगा।
चार लाख शिक्षकों के लिए खुशखबरी, पंद्रह दिन बढ़ेगी गर्मी की छुट्‌टी

भोपाल।प्रदेश के चार लाख शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 दिन बढ़ाया जा रहा है। बच्चों के लिए भी अब स्कूल 23 जून से खुलेंगे। स्कूल शिक्षामंत्री राव उदय प्रताप सिंह के निर्देश पर विभाग के अफसरों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के प्रस्ताव को तैयार करना शुरू कर दिया है। प्रमुख सचिव डॉ. संजय गोयल के अनुमोदन के बाद जल्द आदेश जारी किए जाएंगे।

मंत्री के निर्देश के बाद तैयार किया जा रहा प्रस्ताव

शिक्षकों की छुट्टियां तीन दिन बाद 31 मई रविवार को खत्म हो रही थीं। इस बीच शिक्षकों के लिए अच्छी खबर आई है। मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शिक्षकों की छुट्टी 15 दिन व बच्चों की एक हफ्ते बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों की छुट्टी अब 15 जून तक रहेगी। वहीं, बच्चों का 15 जून के बजाय अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 22 जून तक रहेगा। स्कूल 23 जून से खुलेंगे। मंत्री के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही इसके आदेश जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के अलावा शिक्षकों को सालभर में कुल 26 छुट्टियां मिलती हैं।

ये भी पढ़ें: MP School Education : स्कूल शिक्षा विभाग में ट्राइबल-एससी और श्रम विभाग के 21 हजार स्कूल मर्ज करने की तैयारी

छुट्टियों को लेकर मंत्री से मिले कर्मचारी नेता 

शिक्षकों की छुट्टियों को लेकर कई शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात की थी। मप्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौर मंत्री को ज्ञापन सौंपकर ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाए जाने की मांग की थी। शिक्षक संघों से जुड़े शिववीर सिंह भदौरिया, संजय अवस्थी, मुकेश शर्मा, सतीश शर्मा समेत तमाम नेताओं ने मंत्री को छुट्टी बढ़ाए जाने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश 22 जून तक बढ़ाया जा रहा है 

शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून व बच्चों का 22 जून तक बढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा है। जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

उदय प्रताप सिंह, मंत्री, स्कूल शिक्षा व परिवहन

ये भी पढ़ें: भोपाल: प्यार की कहानी में ‘मुर्गा’ बना विलेन, चिकन खाने पर शुरू हुआ विवाद; 20 साल बाद फिर साथ आए पति-पत्नी

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts