Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धमाल मचाने लौट रही गोलमाल टीम, अजय देवगन संग रोहित शेट्टी ला रहे पार्ट 5, जानें कब आएगी फिल्म

Follow on Google News
धमाल मचाने लौट रही गोलमाल टीम, अजय देवगन संग रोहित शेट्टी ला रहे पार्ट 5, जानें कब आएगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म गोलमाल एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार है। एक्शन और कॉमेडी डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

चारो पार्ट ने मचाई थी धूम

गोलमाल सीरीज की अब तक की चारों फिल्में गोलमालः फन अनलिमिटेड, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ दर्शकों को खूब हंसाया है। हर पार्ट में कॉमेडी, एक्शन और मस्ती का जबरदस्त तड़का देखने को मिला है। जिसके बाद अब फिल्म मेकर गोलमाल का पार्ट 5 भी लेकर आने वाले है।

नए चेहरे भी आएंगे नजर

डायरेक्टर रेहित शेट्टी के मुताबिक इस बार की कहानी पहले से भी ज़्यादा ट्विस्ट, मजेदार और दिलचस्प से भरपूर होगी। फिल्म में पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं, लेकिन फिलहाल फिल्म मेकर ने बाकी कास्ट की पुष्टि नहीं की है।

2026 में हो सकती है रिलीज

रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने 'गोलमाल 5' की कहानी सोच ली है. उनका कहना है, 'राकेश मारिया की बायोपिक के बाद रोहित गोलमाल 5 की तैयारी में जुट जाएंगे। ये भी पढ़ें- Mohan Cabinet Decision : सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, नई भर्ती के भी खुलेंगे दरवाजे, मोहन कैबिनेट ने लिया फैसला
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts