PlayBreaking News

असम चुनाव 2026 : टिकट मिलने पर भावुक हुए गोगोई, शीर्ष कमान का जताया धन्यवाद, बोले बदलाव का समय आ गया

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने टिकट मिलने के बाद काफी भावुक नजर आए उन्होंने अपने पिता और परिवार का भावुक अंदाज में आभार जताया।
Follow on Google News
टिकट मिलने पर भावुक हुए गोगोई, शीर्ष कमान का जताया धन्यवाद, बोले बदलाव का समय आ गया

गुवाहाटी। असम में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है और इस बीच कांग्रेस ने राज्य की सियासत में बड़ा दांव खेल दिया है। पार्टी ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। खास बात यह है कि तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके गोगोई पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

एक्स पोस्ट पर शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया

कांग्रेस उन्हें राज्य में मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे के तौर पर सामने ला रही है। टिकट मिलने के बाद गोगोई ने एक्स पर भावुक संदेश साझा किया।उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और जितेंद्र अलवर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और विश्वास से उन्हें नई जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिली है।

गोगोई ने आगे कहा कि वह जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और असम के विकास के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि विधानसभा चुनाव में उनका यह नया राजनीतिक सफर किस दिशा में जाता है।

Twitter Post

टिकट मिलने पर हुए भावुक, परिवार का जताया आभार 

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने टिकट मिलने के बाद काफी भावुक नजर आए उन्होंने अपने पिता और परिवार का भावुक अंदाज में आभार जताया। उन्होंने जोरहाट लोकसभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके समर्थन के बिना वे इस मुकाम तक नहीं पहुंच सकते थे। गोगोई ने अपने दिवंगत पिता तरुण गोगोई को याद करते हुए कहा, “मैं अपने पिता का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे असमिया और कांग्रेसी होने का सही अर्थ सिखाया।”

असम के परिवर्तन का समय आ गया- गोगोई

गौरव गोगोई ने अपनी मां, बहन, पत्नी और दो छोटे बच्चों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने बहुत कुछ सहा, लेकिन हमेशा गरिमा, संयम और खुशी के साथ उनका साथ दिया। उन्होंने आगे कहा कि अब असम को नई और साहसिक दिशा में ले जाने का समय आ गया है। गोगोई ने ‘नतुनबोर अक्सोम’ यानी नए और मजबूत असम का सपना फिर से देखने की अपील करते हुए कहा कि परिवर्तन का वक्त आ चुका है।

यह भी पढ़ें: अजब शिकायत : मंदिर से चप्पल चोरी हुई तो नायब तहसीलदार ने SP को लिखा पत्र- कहा चोर पर कार्रवाई करें..!

असम कांग्रेस की पहली सूची में 42 उम्मीदवारों का ऐलान

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

  • जोरहाट से गौरव गोगोई

  • सिलचर से अभिजीत पॉल

  • माजुली से इंद्रनील पेगु

  • दिसपुर से असम प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीरा बोरठाकुर गोस्वामी

  • गौरीपुर से अब्दुस सुभान अली सरकार

  • ग्वालपाड़ा पश्चिम (सु) से मर्कलीन मारक

  • बोंगईगांव से गिरीश बरुआ

  • बारपेटा से महानंद सरकार

  • नलबारी से अशोक शर्मा

कांग्रेस की इस सूची को चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक समूहों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है। अब देखना होगा कि असम की जनता इस सूची पर क्या प्रतिक्रिया देती है और चुनावी मुकाबला किस दिशा में जाता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts