Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली: जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पूछताछ के दौरान एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दिल्ली: जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर
दिल्ली: जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला

दिल्ली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नबील को मां और बहन से जुड़े पारिवारिक विवाद की शिकायत पर थाने बुलाया गया था। दोपहर करीब ढाई बजे पूछताछ के दौरान उसने अचानक हमला कर दिया और बाद में थाने से भागकर दोपहिया वाहन लूट लिया। पुलिस ने उसे चितली कब्र इलाके में घेर लिया, जहां दोबारा हमला करने पर उसे काबू करने के लिए गोली चलाई गई।

पारिवारिक विवाद की शिकायत पर थाने बुलाया गया था नबील

दिल्ली पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक शख्स अपनी मां और बहन को परेशान कर रहा है। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नबील नाम के व्यक्ति को जामा मस्जिद थाने बुलाया था। उससे पारिवारिक विवाद के संबंध में पूछताछ की जा रही थी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने APK फाइल से ठगी करने वाले नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 22 आरोपी गिरफ्तार, 22 हजार से ज्यादा लोग बने शिकार

पुलिसकर्मियों पर किया चाकू से हमला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई। थाने में पूछताछ के दौरान नबील ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पांच पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

पांच पुलिसकर्मियों की गर्दन और चेहरे पर चोट

हमले में घायल पांचों पुलिसकर्मियों की गर्दन और चेहरे पर चोटें आई हैं। सभी को पहले संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल रेफर किया गया। इनमें तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हमला करने के बाद थाने से फरार हुआ आरोपी

पुलिसकर्मियों पर हमला करने के बाद नबील थाने से भाग गया। फरार होने के दौरान उसने एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया। घटना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट को भी कार्रवाई में लगाया गया।

Breaking News

चितली कब्र इलाके में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट की टीम ने आरोपी को चितली कब्र इलाके में खोज निकाला। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसने एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। 

आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस ने चलाई गोली

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के दोबारा हमला करने पर खतरे को टालने और उसे काबू में करने के लिए गोली चलानी पड़ी। घटना में घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। मामले में आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts