Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी के घंसौर में रफ्तार का कहर; दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, दो युवकों की मौत

घंसौर थाना क्षेत्र में जबलपुर रोड पर गोरखपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में घंसौर निवासी अभय सोनी और सुनील मरकाम गंभीर रूप से घायल हुए थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घंसौर। अस्पताल पहुंचने से पहले घायलों ने दम तोड़ दिया।

घंसौर। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जबलपुर रोड पर गोरखपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार युवक वाहनों में फंस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मोटरसाइकिल में फंसे, निकालने में मशक्कत

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार हादसे में घंसौर निवासी अभय सोनी पिता ओम शंकर सोनी, उम्र 31 वर्ष तथा सुनील मरकाम निवासी जोबा गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस कर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों युवक मोटरसाइकिलों में फंसे होने के कारण उन्हें बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: EOW की छापेमारी में प्रबंधक की तीन करोड़ की बेहिसाबी संपत्ति उजागर, पांच स्लीपर बस, पांच लग्जरी कार

अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। सड़क हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों तथा दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद जबलपुर रोड पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। एक ही दुर्घटना में दो युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें: रीवा में कल्पना मिश्रा केस पर बवाल, धरना स्थल पहुंचे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा हिरासत में; पुलिस से हुई तीखी बहस

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts