घंसौर :सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम
सामुयादिक स्वास्थ्य केंद्र में युवक की मौत के बाद हंगामा

घंसौर/सिवनी। घंसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक युवक की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और समय पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने का आरोप लगाते हुए युवक के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

यातायात पूरी तरह ठप

घटना के बाद लखनादौन-मंडला मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। परिजनों के समर्थन में भाजपा नेताओं एवं स्थानीय समाजसेवियों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें: इंदौर: नगर निगम में वेतन घोटाले का खुलासा, दो कर्मचारियों पर FIR; 2.94 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप

मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस विभाग हरकत में आया। मौके पर एसडीएम, एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने का प्रयास किया जा रहा है। परिजन जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल लखनादौन-मंडला रोड पर चक्काजाम जारी है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और यातायात बहाल कराने के प्रयास में जुटा हुआ है।

 

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts