Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गोरखपुर : गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, CM योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

Follow on Google News
गोरखपुर : गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन, CM योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
गोरखपुर। गीता प्रेस के ट्रस्टी बैजनाथ अग्रवाल का निधन हो गया है। उन्होंने शहर के सिविल लाइंस स्थित हरिओम नगर आवास पर शुक्रवार रात 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बनारस में गंगा तट पर होगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैजनाथ अग्रवाल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "गीता प्रेस, गोरखपुर के ट्रस्टी श्री बैजनाथ अग्रवाल जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विगत 40 वर्षों से गीता प्रेस के ट्रस्टी के रूप में बैजनाथ जी का जीवन सामाजिक जागरूकता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों और संपूर्ण गीता प्रेस परिवार को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।"

1923 में हुई थी गीता प्रेस की शुरुआत

गीता प्रेस की शुरुआत सन 1923 में हुई थी। इसके संस्थापक महान गीता-मर्मज्ञ श्री जयदयाल गोयन्दका थे। बैजनाथ अग्रवाल ने साल 1950 में गीता प्रेस ट्रस्ट जॉइन किया था। गीता प्रेस दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशकों में से एक हैं। हाल ही में गीता प्रेस ने अपना शताब्दी वर्ष मनाया था। जिसने 14 भाषाओं में 41.7 करोड़ पुस्तकें प्रकाशित की हैं, जिनमें श्रीमद्‍भगवद्‍गीता की 16.21 करोड़ प्रतियां शामिल हैं।

गांधी शांति से किया जा चुका है सम्मानित

संस्कृति मंत्रालय की तरफ साल 2021 में गीता प्रेस को गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसपर पीएम मोदी ने कहा था, ''गीता प्रेस विश्व का ऐसा इकलौता प्रिंटिंग प्रेस है, जो सिर्फ एक संस्था नहीं है बल्कि एक जीवंत आस्था है। इसका कार्यालय करोड़ों लोगों के लिए किसी भी मंदिर से कम नहीं है।" बता दें कि, गांधी शांति पुरस्कार में 1 करोड़ रुपए की राशि के साथ एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। गांधी शांति पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसकी शुरुआत सरकार ने 1995 में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर गांधी द्वारा प्रतिपादित आदर्शों को सम्मान देते हुए की थी। ये भी पढ़ें- “हमारे पास देश के बेस्ट शूटर्स…”, मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी; ई-मेल भेजकर मांगे 20 करोड़
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts