Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! भाजपा अध्यक्ष से राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का किया अनुरोध, अभी ईस्ट दिल्ली से हैं सांसद; जानें वजह

Follow on Google News
गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! भाजपा अध्यक्ष से राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का किया अनुरोध, अभी ईस्ट दिल्ली से हैं सांसद; जानें वजह
नई दिल्ली। दिल्ली ईस्ट से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। गंभीर ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर राजनीति से दूरी बनाने के संकेत दिए हैं। गंभीर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है। गौतम गंभीर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। वर्तमान में वो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मेंटर हैं।

राजनीति से दूरी बनाने की बताई वजह

गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- उन्होंने कहा है कि, मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, जिससे मैं क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। गंभीर ने देश सेवा का मौका देने के लिए PM मोदी और अमित शाह का आभार भी जताया। https://twitter.com/GautamGambhir/status/1763785102268772777

मार्च 2019 में भाजपा में हुए थे शामिल

गौतम गंभीर 22 मार्च 2019 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट पर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्हें महेश गिरी की जगह टिकट दिया गया था। गंभीर ने 6 लाख 95 हजार 109 वोट से आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को हराया था। गंभीर ने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से वो सेना, जवानों और बाकी सामाजिक मुद्दों पर ट्विटर के जरिए अपनी राय रखा करते थे। जिसके बाद से ही चर्चा थी कि गंभीर जल्द ही भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं। 2008 में अर्जुन पुरस्कार और 2019 में ही उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

2016 में खेला था आखिरी टेस्ट

गंभीर ने 2003 से 2016 तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। गंभीर ने भारत की ओर से अपना आखिरी टेस्ट 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेला था। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 58 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और 41.95 के एवरेज से 4154 रन बनाए, जिसमें 9 शतक शामिल हैं। वे 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 की वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में गंभीर ने 54 गेंदों पर 75 रन बनाए थे। वहीं वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में उनके बल्ले से 91 रन निकले। गंभीर आईपीएल में फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर हैं। वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मेंटर भी रह चुके हैं। ये भी पढ़ें- BCCI Annual Contract List : ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को झटका, BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता, 30 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, देखें पूरी लिस्ट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts