PlayBreaking News

LPG Booking:गैस बुकिंग नियम पर फैली अफवाह: सरकार ने कहा- अफवाहों पर ना करें भरोसा

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दुनियाभर में तेल और गैस सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर को लेकर भी कई तरह की अफवाहें फैल रही है, खासकर LPG बुकिंग की समयसीमा बढ़ाकर 35 दिन करने की खबरों ने लोगों को परेशान कर दिया। हालांकि सरकार ने इन दावों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है।
Follow on Google News
गैस बुकिंग नियम पर फैली अफवाह: सरकार ने कहा- अफवाहों पर ना करें भरोसा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एलपीजी सिलेंडर बुकिंग को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और देश में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए लोगों को संयम बनाए रखने और सही जानकारी पर ही भरोसा करने की जरूरत है।

    35 दिन में बुकिंग की फैली थी अफवाह 

    कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ऑयल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के नियम बदल दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिन उपभोक्ताओं के पास दो सिलेंडर हैं, वे अब 35 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर पाएंगे। इसके अलावा यह भी कहा गया कि अलग-अलग कैटेगरी के लिए नई समयसीमा तय की गई है—जैसे PMUY कनेक्शन के लिए 45 दिन, सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन। 

    ये भी पढ़ें: Happy Birthday CM : सीएम डॉ. यादव ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

    सरकार ने दिया स्पष्टीकरण 

    सरकार ने इन सभी दावों को गलत बताया है। आधिकारिक बयान में साफ किया गया कि LPG बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा नियमों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की समयसीमा पहले की तरह ही लागू है। सरकार ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरें भ्रामक हैं और इन पर भरोसा न करें।  

    ये भी पढ़ें: ‘इश्कबाज’ फेम सुरभि चंदना का नया कदम, प्रोडक्शन में एंट्री, कुकिंग बैकड्रॉप पर बनाएंगी फैमिली ड्रामा

    लोगों के लिए जरूरी सलाह

    सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और घबराहट में अतिरिक्त सिलेंडर बुक न करें। साथ ही, गलत जानकारी को आगे फैलाने से भी बचें। इसके साथ ही सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। ऐसे में किसी तरह की कमी की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts