Happy Birthday CM :सीएम डॉ. यादव ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों से बातचीत की और उन्हें उपहार दिए। डॉ. यादव को जन्मदिन की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में मंत्री, भाजपा कार्यकर्ता, लाड़ली बहनें सीएम हाउस पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह केंद्र के अनेक मंत्रियों ने डॉ. यादव को बधाई दी।
Follow on Google News
सीएम डॉ. यादव ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपना 61वां जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। सीएम हाउस में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या भाजपा महिला मोर्चा की लाड़ली बहनें भी पहुंचीं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ताओं ने आयोजन में पहुंचकर सीएम को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय नेताओं व राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी सीएम को बधाई संदेश भेजे। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में मेंहदी से 'शक्ति का आशीर्वाद' लिखकर अनूठे अंदाज में शुभकामनाएं दीं।
    Twitter Post

    गोमाता को खिलाई रोटी

    /img/89/1774450628427

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिन की शुरुआत गोमाता को रोटी खिलाकर की। सीएम ने कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों से आत्मीयता से बातचीत कर उनके पढ़ाई-लिखाई सहित अन्य चचार्एं कीं। जन्म दिवस पर विभिन्न संस्थाओं से दिव्यांग बच्चों को सीएम हाउस आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बच्चों को उपहार भी बांटे।

    हजारों कार्यकर्ता पहुंचे

    सीएम हाउस, भोपाल में सुबह 10 से 11:30 बजे तक आमजन और पार्टी कार्यकतार्ओं का तांता लगा रहा। प्रदेश के सभी जिलों से हजारों की संख्या कार्यकर्ता सीएम को बधाई देने भोपाल आए थे।

    भैया के नाम पाती

    /img/89/1774450651567

    इस मौके पर 'बहनों की पाती:भैया के नाम अभिव्यक्ति' कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महिला मोर्चा की बहनों ने तरह-तरह के आकर्षक उपहारों के साथ सीएम को अपने हाथ से लिखी चिट्ठियां भी भेंट कीं। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, मंत्री कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं।

    बच्चों ने सुनाए गीत

    /img/89/1774450703810

    बच्चों ने अपनी विशिष्ट शैली में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिवादन किया। इस अवसर पर दृष्टि बाधित बालिका फाल्गुनी पुरोहित ने मधुर गीत सुनाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को वाद्य यंत्र पियानो, आर्ट बॉक्स और मिठाइयां भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय सोनाली वायंगणकर ने शिव पुराण भेंट किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा तथा दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में कार्य रही संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    /img/89/1774450696020

     डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने सीएम को बधाई दी। 

    /img/89/1774450680124
    पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। 
    /img/89/1774450687342

     सीएम के जन्मदिन पर उपहार भेंट किए गए। 

    /img/89/1774450757130

     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बच्चों के साथ केक काटा

    /img/89/1774450771897
    पूर्व मंत्री और विधायक गोपाल भार्गव के साथ खाट पर बैठकर भोजन करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    /img/89/1774458373100
     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की
    /img/89/1774458434319
     सीएम डॉ. मोहन यादव ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की बामनेर नदी में कछुए छोड़े। 
    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts