Bhopal News : दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, ट्रैवलर वाहन की छत में बना रखा था बॉक्स, उड़ीसा से लाते थे गांजा

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से भोपाल तक गांजा लाते थे। आरोपियों ने तस्करी के लिए एक अनोखा तरीका ईजाद किया। ट्रैवलर वाहन की छत को काटकर एक बॉक्स बनाया था, जिसमें गांजा छिपाकर लाया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 692 ग्राम गांजा सहित ट्रैवलर वाहन जब्त किया है। जब्त माल की कीमत 5,80,000 रुपए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी उड़ीसा से बड़ी मात्रा में गांजा लाते थे और ग्रामीण इलाकों में बेचकर बड़ा मुनाफा कमाते थे।
क्राइम ब्रांच की टीम को शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंबूरी मैदान पिपलानी मे दो लोग एक सफेद रंग की ट्रेवलर गाडी क्रमांक MP41L0131में बैठे हैं और गांजा बेचने की फिराक में हैं। दोनों ग्राहक को गांजे की डिलीवरी देने के इंतजार में है। क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। ट्रैवलर की तलाशी लेने पर पीछे की सीट के नीचे काले रंग के पिट्ठू बैग मिला, बैग को खोलकर देखा तो उसके अंदर 4 पैकेट ब्राउन रंग के टेप से लिपटे हुए मिले। इन पैकेट में 4 किलो 692 ग्राम गांजा रखा हुआ था। जब्त गांजे की कीमत करीब 80 हजार रुपए है। वहीं गांजा के परिवहन में उपयोग की गई एक सफेद रंग की ट्रेवलर गाड़ी करे जब्त किया, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए हैं।
देखें वीडियो...



पिट्ठू बैग मिला गांजा

















