सुमावली से कांग्रेस विधायक के भतीजे सहित चार पर गैंगरेप का केस, दो अरेस्ट

Follow on Google News
सुमावली से कांग्रेस विधायक के भतीजे सहित चार पर गैंगरेप का केस, दो अरेस्ट

ग्वालियर। एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामले में ग्वालियर पुलिस ने सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह के भतीजे सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना पुरानी छावनी थाने के मोती झील इलाके में 21 नवंबर को हुई थी। पुलिस ने किशोरी के बयान लेने के बाद शनिवार को प्रकरण दर्ज किया। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने बताया कि बीते 21 नवंबर को नाबालिग अपने एक साल पुराने फेसबुक फ्रेंड रामू कुशवाहा के बुलाने पर उससे मिलने गई थी।

घटना के अनुसार, जिस स्कॉर्पियो में रामू आया था, उसमें ड्राइवर और विधायक अजब सिंह का भतीजा सरविंद तथा छोटे खान भी था। चारों ने मोतीझील पर उसके साथ गैंगरेप किया। इस मामले में पुलिस ने सरविंद और रामू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पंचायत की बात आई सामने

पुलिस को सूत्रों से खबर मिली है कि इस मामले को सुलझाने के लिए पहले पंचायत बैठ चुकी है। लेकिन, मामला सुलझा नहीं तो उसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था।

मामले की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किशोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। - राजकुमार शर्मा, टीआई, पुरानी छावनी

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts