Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गणेशोत्सव को लेकर बच्चों, महिलाओं, युवाओं में जबर्दस्त उत्साह, पुलिस अफसरों ने बनाए माटी के गणेश

गणेशोत्सव की धूम-मानव संग्रहालय, एप्को, पुरातत्व विभाग से लेकर निजी स्थानों पर कार्यशालाएं आयोजित
गणेशोत्सव को लेकर बच्चों, महिलाओं, युवाओं में जबर्दस्त उत्साह, पुलिस अफसरों ने बनाए माटी के गणेश

प्रीति जैन

भोपाल। शहर में गणेशोत्सव को लेकर बच्चों से लेकर महिलाओं व यंगस्टर्स तक में उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह पेड व नि:शुल्क वर्कशॉप्स का आयोजन किया जा रहा है। इन वर्कशॉप्स में म्यूजिक व माटी के साथ एक सुकून भरा माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को मेंटल पीस और रिलैक्सेशन भी महसूस हो। शहर में 20 से अधिक जगहों पर वर्कशॉप चल रहीं हैं। इसी दिशा में संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा अपने बाणगंगा रोड स्थित मुख्यालय परिसर में 25 अगस्त को सुबह 10 बजे से ‘मेरे माटी के गणेश’ शीर्षक से एक दिवसीय मिट्टी गणेश निर्माण वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

पुलिस ऑफिसर्स फैमिली ने भी लिया भाग

विध्नहर्ता गणपति के आगमन की प्रतीक्षा और तैयारी हर कोई करता है। इस बीच शहर में जगह-जगह इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति बनाने की कार्यशालाएं आयोजित हो रही हैं। इन्हीं में से एक कार्यशाला धृति, मध्यप्रदेश पुलिस परिवार कल्याण केंद्र द्वारा आयोजित की गई, जो कई मायनों में विशेष और अनूठी रही। इसमें डीएसपी पूजा पटेल ने भी मिट्टी से गणपति को आकार देकर भागीदारी की। कार्यशाला का संचालन सिरेमिक आर्टिस्ट डीसी मन्ना ने किया।

24 तक मानव संग्रहालय में वर्कशॉप

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा मिट्टी के गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का आयोजन 24 अगस्त तक किया जा रहा है। संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पांडे ने बताया कि पर्यावरण और धर्म का संतुलन बनाने की दृष्टि से संग्रहालय में मिट्टी से गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

आईपीएस ऑफिसर्स के परिवारों ने लिया भाग

वर्कशॉप में मध्यप्रदेश पुलिस परिवार कल्याण केंद्र की अध्यक्ष व डीजीपी कैलाश मकवाना की पत्नी सीमा मकवाना और बेटी श्रुति मकवाना ने भी माटी गणेश बनाए। वर्कशॉप में अनुपमा कुमार, डिंग रॉय, सुनीता चावला, सपना त्रिपाठी आदि विशेष रूप से उपस्थित रहीं और सभी को आनंद आया।

 सुनील शुक्ल, आयोजक

पुलिस की जिम्मेदारी के बीच नया अनुभव

पुलिस की कठिन और तनावपूर्ण जिम्मेदारियों के बीच मिट्टी को छूना और गणपति का स्वरूप देना बेहद सुकून और आत्मीयता से भरा अनुभव रहा।

श्रुति सिंह, असिस्टेंट कमांडेंट

आओ, बनाओ, नि:शुल्क घर ले जाओ  वर्कशॉप

एप्को की चार दिवसीय ग्रीन गणेश मूर्ति निर्माण वर्कशॉप में ई-5 अरेरा कॉलोनी में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भाग ले सकते हैं। एप्को के कार्यपालन संचालक दीपक आर्य द्वारा कार्यशाला में प्रतिभागियों को मूर्ति को प्राकृतिक रंगों से सजाने के साथ-साथ उनका विसर्जन घर पर ही करने का संकल्प लेने हेतु प्रेरित भी किया। वर्कशॉप में 350 प्रतिभागी मौजूद रहे। 

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

Latest Posts