धूमधाम से शुरू हुआ गणेश उत्सव, पीपुल्स अपडेट ऑफिस में गणपति बप्पा का आगमन, मंत्रोच्चार और आरती से गूंजा परिसर

भोपाल। देशभर में बुधवार से 10 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस बार गणेश चतुर्थी खास संयोग में मनाई जा रही है। चित्रा नक्षत्र, भाद्रपद चतुर्थी और बुधवार का अद्भुत योग होने से गणेशजी की स्थापना का महत्व और बढ़ गया है। राजधानी भोपाल में भी सुबह से ही बप्पा के स्वागत की गूंज सुनाई दी।
पीपुल्स समाचार कार्यालय में भी विराजे बप्पा
इसी बीच पीपुल्स समाचार के कार्यालय में भी भगवान गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की गई। स्थापना के समय पूरा स्टाफ और सहयोगी श्रद्धालु शामिल हुए। 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। 10 दिनों तक प्रतिदिन गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी।

ऑफिस में गणेशजी की प्रतिमा स्थापित
बुधवार को पीपुल्स ग्रुप के फिल्म डिवीजन स्थित पीपुल्स अपडेट ऑफिस में गणपति बप्पा का आगमन हुआ। पूरे विधि-विधान के साथ रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश की स्थापना की गई। पूजन के मुख्य यजमान पीपुल्स अपडेट के हेड जितेंद्र शर्मा रहे, जिन्होंने मंत्रोच्चारण के बीच गणेशजी की प्रतिमा स्थापित कराई।

गणपति बप्पा मोरिया से गूंजा परिसर
पूरे कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार वंशकार ने किया। गणपति प्रतिमा की स्थापना के समय पूरा स्टाफ और सहयोगी श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। "गणपति बप्पा मोरिया" के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान सुबह की पूजा-अर्चना में गणेशजी की आंखों पर बंधी पट्टी को उतारा गया।
श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रसाद का वितरण
पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। गणेश प्रतिमा की पहली आरती में शामिल होने के लिए ऑफिस स्टाफ के साथ-साथ कई श्रद्धालु मौजूद रहे। आने वाले 10 दिनों तक प्रतिदिन गणपति बप्पा की विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी।





















